Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 13 January, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया : जनपद के मूल निवासी माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजपत्रित अधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव के पिता लल्लन प्रसाद का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बह लंबे समय से बीमार थे.स्वर्गीय लल्लन प्रसाद विद्युत सुरक्षा विभाग बलिया के सेवानिवृत्त कर्मी थे.

बलिया : भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए बलिया जिले के सभी स्कूल नर्सरी से कक्षा 8 तक परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसा, समाज कल्याण द्वारा संचालित विद्यालयों में दिनांक 14 जनवरी 2020 से 15 जनवरी 2020 तक अवकाश रहेगा.

सहतवार : वार्ड नंबर 8 में सभासद की रिक्त सीट के लिए 14 जनवरी को चुनाव होगा. वार्ड नंबर 8 की सभासद चांदनी देवी पत्नी सोनू पटवा की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हो गयी थी. उस वार्ड के कुँवर सिंह प्राथमिक विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है.

सिकंदरपुर : थाना क्षेत्र के ईस्सार पीथापट्टी गांव में 60 वर्षीया वृद्ध महिला की ट्रैक्टर से दबकर दर्दनाक मौत हो गयी. वह किसी से मिलकर घर लौट रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.ईस्सार पीथा पट्टी गांव में खैराहितपुरा निवासी मनभावती देवी पत्नी ददन राजभर सोमवार की शाम किसी से मिलने गई हुई थी.

बलिया : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म में नजर आएंगे संकल्प के रंगकर्मी. महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की अमर कृति ‘बिदेसिया’ और ‘गिरमिटिया’ मजदूरों की संघर्ष गाथा पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में संकल्प के आधा दर्जन रंगकर्मियों ने अभिनय किया है.

बलिया : 1857 की क्रांति के अग्रदूत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर शहीद के सम्मान में पूर्वांचल का ही नहीं, प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र का पहला हाफ मैराथन 30 जनवरी को होगा. इसके आयोजक होंगे कारों की शेखर सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति के प्रबंधक सुधांशु शेखर त्रिपाठी.

त्रिपाठी ने बताया कि यह मैराथन 2011 से प्रतिवर्ष हो रहा है. इसकी मान्यताएं एवं पंजीकरण एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा कर लिया गया है.
बलिया : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज बलिया के रामलीला मैदान से एक लोक जागरण यात्रा निकलेगी. इस यात्रा का नाम दिया गया है तिरंगा यात्रा. भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि 151 मीटर लंबे तिरंगा के साथ यात्रा निकलेगी जो एक रिकार्ड होगा.

• फांसी के दौरान निर्भया के गुनाहगारों की गर्दन में झटका ना लगे, इसके लिए फंदा लगाने के बाद शरीर को कुंए में धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा. जी हां. तिहाड़ जेल में पहली बार फांसी के बाद निर्भया के चारों दोषियों के शवों का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा. आपको बता दें कि निर्भया मामले में अदालत ने 22 जनवरी की सुबह 7 बजे चारों दोषियों की फांसी की सजा तय की है. निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में दोषियों को मिली मौत की सजा के खिलाफ दो क्यूरेटिव पेटिशन पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जनवरी को सुनवाई होगी. पांच सदस्यीय बेंच दोषी विनय शर्मा और मुकेश की क्यूरेटिव पिटिशन पर सुनवाई करेगी.

• टाउन डिग्री छात्र संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रों.योगेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया. छात्र हित की लड़ाई लड़ने, छात्रों के प्रति समर्पित निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने के लिए दीपक सिंह को सम्मानित किया गया. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस का आयोजन टाऊन डिग्री कालेज के मनोरंजन हाल में किया गया. इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को भी शिक्षकों के कार्य एवं छात्र हित के लिए सम्मानित किया गया.

• परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह में घोषित करने की तैयारी है. इसलिए 15 से 25 मार्च तक सिर्फ दस दिनों में कॉपियों का मूल्यांकन होगा. 31 जनवरी को स्कूलों में पहुंच जाएंगे प्रवेश पत्र. हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिन तक चलेंगी. यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्यभर से 56 लाख से ज्यादा छात्र भाग लेंगे. 27405 स्कूलों के 56 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

• रंगे हाथ दबोचा गया प्रवासी पक्षियों का शिकारी. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर चट्टी से वन विभाग की टीम ने प्रवासी पक्षियों के शिकार करते समय रविवार को शिवजी बिद को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. यह प्रवासी पक्षियों का शिकार कर लेकर जा रहा था.

• बांसडीह के दियारा क्षेत्र में रविवार को कुत्तों ने हिरण को घेर कर काट लिया. ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद हिरन को कुत्तों के चंगुल से मुक्त करवाया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी घायल हिरन को बांसडीह पशु चिकित्सालय ले गए. वहां डाक्टरों ने उसका इलाज किया. घायल हिरन को वनविभाग की टीम ने अपनी देखरेख में रेंज कार्यालय में रखा है.

• नागरिकता कानून से किसी की नागरिकता खत्म नहीं होगी. विपक्षी दल लोगों में भ्रांतिया पैदा कर रहे हैं. ऐसा कहना है प्रदेश सरकार के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर का. अनिल राजभर सिलहटा गांव में रविवार की शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मंत्री ने सोमवार को जिला मुख्यालय से सीएए के समर्थन में निकलने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया.
त
• खालिसपुर (ककरी) गांव में रविवार को बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने खालिसपुर पिच सड़क से हनुमान मंदिर तक नवनिर्मित इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण किया. उधर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के कोटवां गांव में 600 मीटर, भीखाछपरा में 500 मीटर तथा करमानपुर गांव में 500 मीटर नवनिर्मित सीसी सड़क का ताबड़तोड़ लोकार्पण किया.

• बिल्थरारोड के तहसीलदार जितेन्द्र सिंह ने रविवार को बूथवार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 357 विधान सभा क्षेत्र बेल्थरारोड के कुल 372 बूथों में 39 बूथों का औचक निरीक्षण किया. उनमें 4 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए. तहसीलदार ने बताया कि विधिक कार्रवाई के तहत चारों अनुपस्थित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किये जा रहे हैं.

• क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र पर अचानक चाकू से हमला बोल दिया गया. कोतवाली थाने में पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित की तहरीर के मुताबिक मिश्र नेवरी निवासी राजेश उर्फ छांगुर मिश्र से पीड़ित ने मौजा नेवरी ताल में कबाला की जमीन ली थी. वहीं पीड़ित पहुंचे थे. इसी दौरान दो लोग बाइक से वहां और पहुंचते हैं. बात बात में ही एक के ललकारने दूसरा चाकू से पीड़ित पर हमला कर देता है. सौभाग्यवश हमलावर का हाथ पकड़ लिया गया. फिर भी हाथ पर तो चाकू लग ही गया.

• सोनपा बिहार ने दिलदारनगर गाजीपुर को तीन गोल से करारी मात दी. सागरपाली मिनी स्टेडियम में मौका था गौरी भैया ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के आठवें दिन रविवार का. हालांकि उससे पहले बक्सर हरिहरपुर बनाम बलिया स्टेडियम के बीच एक और मैच खेला गया. आरोप है कि इस मैच में स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों ने अमर्यादित व्यवहार किया तो आयोजकों ने बक्सर हरिहरपुर की टीम को विजयी घोषित कर दिया. आयोजक मंडल के दाऊ सिंह ने बताया कि बीस साल से यह टूर्नामेंट हो रहा है. पहली बार इस साल महिला टीमों का मैच सोमवार को पटना बनाम देवरिया के बीच खेला जाएगा.

• अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म में नजर आएंगे संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवँ सांस्कृतिक संस्था बलिया के रंगकर्मी. संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने बलिया लाइव संवाददाता कृष्णकांत पाठक को बताया कि महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की अमर कृति बिदेसिया और गिरमिटिया मजदूरों की संघर्ष गाथा पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में संकल्प के आधा दर्जन रंगकर्मियों ने अभिनय किया है. सिंगापुर के नियो प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बनाई गई यह फिल्म रिलीज हो गई है और पटना के बिहार आर्ट म्यूजियम में दर्शकों के लिए प्रतिदिन प्रदर्शित की जा रही है.

• सहतवार में शनिवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई है. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र के मुताबिक युवक की पहचान राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व दीना राजभर निवासी ग्राम सराँक थाना बाँसडीह रोड के तौर पर हुई है. शुक्रवार को वह चाँदपुर के तरफ ईंट भट्ठे का लेबर खोजने गया था. घर लौटते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

• बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सेमरी में शनिवार की आधी रात अराजक तत्वों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी. इसके बाद गांव में देर रात तक हंगामे के माहौल बना रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पीड़ित परिवार से मामले के संबंध में पूछताछ की. बताया जाता है कुछ युवक चोरी की नीयत से दिनेश राम के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. घर की महिला ने इसका विरोध किया तो वे भाग खड़े हुए. मगर थोड़ी देर बाद वे अपनी हरकत से बाज नहीं आए. वैसे फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

• उजियार में शनिवार की रात उजियार निवासी राकेश राय के घर चूल्हे की चिगारी से लगी आग में तीन बकरियां जल कर मर गईं. वहीं आठ अन्य पशु झुलस गए. इस हादसे में एक बाइक के भी जलने की सूचना है. ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को शांत किया. गृहस्थी का सारा सामान भी जल कर राख हो गया. राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया.

• ट्रक को ओवरटेक करते वक्त दो बाइकों की आमने सामने की भि़ड़ंत में एक अधेड़ की जान चली गई. जबकि तीन अन्य घायल हो गए. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मनियर मार्ग पर भुवनेश्वरी राय पब्लिक स्कूल के पास यह हादसा हुआ. इस हादसे में सीसोटार निवासी 50 वर्षीय शेषनाथ राय ने दम तोड़ दिया, जबकि शेषनाथ राय, सुमित गुप्ता और अभिषेक चौहान घायल हो गए.

• लगभग डेढ़ दशक पहले 5.70 करोड़ की लागत से दयाछपरा-नौरंगा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जाना था. RES से मिलीभगत कर बिना सड़क बनवाए ही ठेकेदार ने 2.44 करोड़ का भुगतान करवा लिया. इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने पिछले वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से शिकायत कर इस मामले की जांच की मांग की थी. इस क्रम में त्रिस्तरीय कमेटी भी बनाई गई और जांच भी हुई. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई. पिछले दिनों दिशा की बैठक में यह मुद्दा बैरिया विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने उठाया. इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच का आदेश दिया है.

• प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटेरिया ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बलिया के यातायात निरीक्षक (टीएसआई) सुरेश चंद्र द्विवेदी को सम्मानित किया. उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर यह सम्मान दिया गया. दरअसल, सड़क सुरक्षा के प्रति अच्छा कार्य करने वाले 18 यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों को’गुड सेमेरिटन’के रूप में सम्मान दिए जाने के लिए चयन हुआ. इसमें टीएसआई सुरेश चंद्र का भी नाम शामिल था.

• रविवार होने के बावजूद कोहरे ने हॉलीडे नहीं मनाया. गलन ज्यादा होने के चलते बिस्तरों में दुबके लोग धुंध छंटने और सूर्यदेव के साक्षात दर्शन देने के बाद ही हरकत में आए. बर्फीली पछुआ के चलते शाम ढलते ही फिर गलन बढ़ गयी. लिहाजा शहर-बाजार औऱ सड़कों पर जल्दी सन्नाटा पसर गया. सर्द हवाओं की वजह से कंपकंपी छूटती रही. ठंड बढ़ने से बुजुर्गों के साथ खासतौर से छोटे बच्चे इससे प्रभावित हो रहे हैं. बीते पांच दिनों से सर्दी ने लोगों के नाक में दम कर रखा है
.

• इसी क्रम में ठंड से रविवार को नरावं निवासी 70 वर्षीय दीनानाथ वर्मा की मौत हो गई. हादसे के वक्त दीनानाथ वर्मा फेफना बाजार से सागरपाली की तरफ साइकिल से किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे. गलन व ठंड ज्यादा होने के कारण अचानक साइकिल सहित नीचे गिर कर बेहोश हो गए. आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर पास स्थित एक चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसने मृत घोषित कर दिया.

• तो अब मॉडल रेलवे स्टेशन बलिया पर ड्यूटी बजाएगी तीसरी आंख. जी हां. स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म सहित विभिन्न स्थानों पर एचडी सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम तेज गति से शुरू हो गया है. इन सभी सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम आरपीएफ थाने के पास बनाया जा रहा है. यहां से आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म समेत परिसर में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर जमाए रखेंगे. इसके लग जाने से आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी.

Tags: बाइक बांसडीह रोड बिल्थरा रोड बीएलओ भुगतान मौत रंगकर्मी वन विभाग शव शिकारी शिनाख्त संकल्प सड़क योजना सम्मान सम्मानित सहतवार सिकंदरपुर हमला हाईस्कूल हिरण

Post navigation

Previous: कैंप लगाकर बच्चों को रोग प्रतिरोधी दवा सवर्ण प्राशन पिलाई
Next: CAA पर 151 मीटर तिरंगा के साथ आज निकलेगी भाजपा की यात्रा

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.