Ballia-दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, घर से लाखों के गहने-नकदी ले गई, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

kotwali Bansdih Road

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव से पांच माह पूर्व प्रेमी के साथ भागी पत्नी के खिलाफ पति ने न्यायालय के आदेश पर लाखों के आभूषणों व नकदी की चोरी, उसके प्रेमी के खिलाफ जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव के व्यक्ति ने अपनी तहरीर में बताया है कि वर्ष 2014 के उनकी शादी पूनम देवी से हुई थी। शादी के बाद दो पुत्रों का जन्म भी हुआ। इसी बीच पत्नी की इंस्टाग्राम के जरिये दीपक पांडे निवासी नरहीं से दोस्ती हो गई और उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी। यहां तक कि वह मेरी अनुपस्थिति में मेरे घर पर भी आने लगा और इसे लेकर काफी गृहकलह होने लगा।

इसके बाद कई बार मारपीट व सुलह भी हुई। इसी क्रम में बीते 13 जनवरी को दीपक पांडे उनकी पत्नी को अपने साथ भगा ले गया. पत्नी घर से डेढ़ लाख के आभूषण समेत 70 हजार रुपये नकद अपने साथ लेती गयी है।

मामले में पुलिस को कई बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। प्रकरण में पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम प्रथम के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel