Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • शिवपाल की सभा में आत्मदाह का प्रयास
  • Uncategorised

शिवपाल की सभा में आत्मदाह का प्रयास

सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल की सभा के दौरान मंगलवार को एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की. हालांकि जब तक लोग मामला समझ पाते पुलिस ने युवक को एंबुलेंस में डालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. इसके बाद उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रवाना दिया गया.
News Desk 12 July, 2016 1 minute read
SHIVPAL

बलिया लाइव न्यूज नेटवर्क

गाजीपुर। सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल की सभा के दौरान मंगलवार को एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की. हालांकि जब तक लोग मामला समझ पाते पुलिस ने युवक को एंबुलेंस में डालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. इसके बाद उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रवाना दिया गया. बताया जाता है कि युवक लगभग 70 फीसदी जल चुका था. पुलिसिया उत्पीड़न से क्षुब्ध युवक लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव से मिलकर फरियाद करना चाहता था. मालूम हो कि मंगलवार को सैदपुर तहसील के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने बाद शिवपाल यादव यहां जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

पुलिसिया ज्यादती से त्रस्त था युवक

बताया जाता है कि नंदगंज के किसोहरी गांव निवासी सत्येंद्र (25) मंगलवार को पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ एक ज्ञापन तैयार करके ले गया था. सभा में जब वह शिवपाल के करीब पहुंचना चाहा तो पुलिस वालों ने उसे रोक दिया. इस बात से क्षुब्ध हो उसने अपने पास रखे केरोसिन तेल को छिड़क कर आग लगा लिया. युवक का आरोप है कि दो माह पहले प्रधान और कोटेदार की मिलीभगत से उसके खिलाफ नंदगंज थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. इस मामले को लेकर उसे पुलिस लगातार परेशान कर रही है. इस मामले में एसपी से भी कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. युवक के आत्मदाह की कोशिश करते ही पूरे पंडाल में हलचल मच गई.

शिवपाल बोले, सपा ने पूरे किए चुनावी वादे

शिवपाल ने कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों से विकास कार्यों संबंधी जानकारी ली. साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उनका कहना था कि यूपी का विकास केवल समाजवादी पार्टी ने ही किया है. सपा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम करती है. प्रदेश में पहली बार नि:शुल्‍क एंबुलेंस सेवा, मुफ्त चिकित्‍सा, लैपटॉप, कन्‍या विद्याधन योजना, साइकिल वितरण, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे आदि हजारों विकास की योजनाएं सपा शासन में चलाई जा रही हैं. सपा सरकार ने जो चुनाव में वादे किए थे, वो सारे वायदे पूरे किए हैं.

लोक निर्माण मंत्री ने मोदी को झूठा करार दिया

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने साफ साफ कहा कि अगर मोदी वाराणसी के गंगा घाटों की सफाई नहीं करवा पा रहे हैं तो वह जवाब दें, हम करवा देंगे. मोदी झूठे हैं. केंद्र में सरकार बने दो साल हो गए, लेकिन उन्‍होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया. मोदी ने न तो गंगा की सफाई की और न ही विदेशों से काला धन वापस ला पाए. लोक निर्माण मंत्री ने दावा किया कि गोमती नदी और वरुणा नदी की सफाई हमने करवाई.

सपा के वरिष्‍ठ नेता आपस में भिड़े

शिवपाल यादव सैदपुर सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे. इसी बीच पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह और पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह आपस आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे. दोनों के समर्थक एक-दूसरे पर हल्ला बोल दिए. बाद में महिला कल्‍याण राज्‍य मंत्री शादाब फातिमा ने हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया. वैसे इस मौके पर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, धर्मार्थ कार्य राज्‍यमंत्री विजय मिश्र, शादाब फातिमा, काशीनाथ यादव, क्षेत्रीय विधायक सुभाष पासी और अक्षर फाउंडेशन के चेयरमैन रीना पासी समेत तमाम सपा नेता मौजूद रहे.

Tags: शिवपाल सपा सैदपुर

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों के लिए मौका
Next: मजिस्ट्रेटी जांच

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.