Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • लोकतंत्र की पहली पाठशाला बैरिया, जाति-धर्म भूल कर एकजुट हो वीरों ने दी थी आहुति
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

लोकतंत्र की पहली पाठशाला बैरिया, जाति-धर्म भूल कर एकजुट हो वीरों ने दी थी आहुति

18 अगस्त 1942 को ही हो गया था आजाद, द्वाबावासियों के लिए गौरव का दिन
News Desk 18 August, 2020 1 minute read
संकीर्तन नगर आश्रम (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र
बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

भारत में लोकतंत्र की पहली प्रयोगशाला रहा है बैरिया. 18 अगस्त 1942 को ही यहां के क्रांतिवीरों ने अंग्रेज सिपाहियों से लड़कर 14 लोगों की शहादत के बाद आजादी हासिल कर ली थी. फिर यहां की शासन व्यवस्था यही के लोगों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से कुछ दिन चली, बाद में यहां अंग्रेजों की दमनकारी सेना ने आकर कब्जा जमाया. इसके बाद फिर एक लंबी लड़ाई के बाद 15 अगस्त 1947 को पूरी आजादी मिली. और भारत में लोकतांत्रिक गणराज्य का स्थापना हुई.

परंपरागत ढंग से आजादी के बाद से बैरिया शहीद स्मारक पर प्रत्येक वर्ष 18 अगस्त को शहीद मेला लगता है. इस बार शहीद मेला कोविड-19 के चलते नहीं लग रहा है. परंपरागत सार्वजनिक मंच भी नहीं लगेगा, लेकिन सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचकर अपने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने की व्यवस्था रहेगी. जिसकी सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है.

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने खुद अपनी देखरेख में यहां की व्यवस्था कराई. आज सुबह बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह भी शहीद स्मारक पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिए. गौरतलब है कि बैरिया तब के द्वाबा के कण-कण में 18 अगस्त 1942 के संघर्ष की गाथा बिखरी पड़ी है. जिन्हें समेटने पर यह तथ्य सामने आता है कि उस कालखंड में महात्मा गांधी के करो या मरो आंदोलन की धमक बैरिया क्षेत्र में भी पहुंच चुकी थी. तब के समय में देश के बड़े नेता अंग्रेजों के जेलों में बंद थे या फिर भूमिगत थे. यहां के लोगों के सामने कुशल नेतृत्व का प्रकाश नहीं था.

यहां के लोगों को 19 अगस्त 1942 को बलिया में चिंत्तु पांडे के आह्वान पर यहां से कूच करने की खबर घर घर पहुंच चुकी थी. लेकिन आजादी की तड़प ने द्वाबा के लोगों को अधीर कर दिया था. ऐसे में 18 अगस्त 1942 को ही इलाके के छात्र, किसान, मजदूर, नौजवान, बूढ़े, बच्चे, साधु संन्यासी, व्यापारी सब बैरिया थाने पर उमड़ पड़े और थाने का घेराव कर दिए. उतावले युवाओं और छात्रों ने थाने पर पथराव करना शुरू कर दिया. लोगों का मकसद बैरिया थाने के बुर्ज पर लहराते यूनियन जैक को उतारकर फेंकने का था और वहां तिरंगा लहराने के लिए थाने पर कब्जा कर लेने का था.

आक्रोशित भीड़ को पथराव करते हुए थाने में घुसता देख थाने पर तैनात दरोगा व सिपाही निहत्थे लोगों पर गोलियों की बौछार शुरू कर दिए. देखते ही देखते बैरिया थाना परिसर में निर्भय कृष्ण सिंह, देश बसन कोइरी, नरसिंह राय, रामजन्म गोंड, राम प्रसाद उपाध्याय, मैनेजर सिंह, कोशिला कुमार सिंह, रामदेव कुम्हार, छोट्ठू कमकर, देवकी सुनार, धर्म देव मिश्र, भीम अहीर सहित कुल 14 लोग आजादी का सपना लिए थाने में ही शहीद हो गए.

फिर भी घेराव जारी रहा. देर रात तक रहा. रात में हल्की बरसात शुरू हुई. उसी दौरान मौका देख कर अंग्रेज सिपाही थाने के पीछे के रास्ते भाग खड़े हुए. बैरिया थाने पर दोआबा के क्रांतिवीरों का कब्जा हो गया. शीर्ष पर तिरंगा लहराने लगा. यहां से जीत हासिल कर उत्साह में द्वाबा के युवा बलिया के लिए कुछ कर गए. आजादी के बाद बैरिया थाने के सामने शहीद स्मारक बना कर शहीदों को याद करने की परंपरा बनी.

शहीद स्मारक आज भी कई अर्थों में यहां के नौजवानों को कुछ न कुछ सीख देती ही है. जैसे वर्तमान समाज में जातीयता की भावना अब अपने निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है. लेकिन जब हम शहीद स्मारक पर नजर दौड़ाते हैं, तो जंगे आजादी मैं संघर्ष करने वाले और अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले लोगों का नाम पढ़ने पर यह बात समझ में आती है की जंगे आजादी की लड़ाई हमारे द्वाबा के हमारे पूर्वजों ने सबके साथ मिलकर लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की.

अमर शहीदों को शत शत नमन

Tags: बैरिया भारत छोड़ो शहीद शहीद स्मारक स्वतंत्रता संग्राम

Post navigation

Previous: बैरिया बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद महानायकों का भावपूर्ण स्मरण
Next: मालगाड़ी की चपेट में आए अधेड़ की मौत, शव की शिनाख्त नहीं

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.