Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • भोजपत्तर
  • देखो वीर जवानों अपने खून पे ये इल्जाम ना आए….
  • भोजपत्तर

देखो वीर जवानों अपने खून पे ये इल्जाम ना आए….

अंग्रेजी हुकूमत की छाती पर कील ठोंक कर भारत को आजादी से पहले आजादी हासिल करने वाले 18 अगस्त सन 1942 में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की स्मृति में लगने वाला शहीद मेला रविवार को बैरिया शहीद स्मारक पर लगा
General Desk 18 August, 2019 1 minute read

 

बैरिया से वीरेन्द्र नाथ मिश्र 

महज जश्न ए आजादी मनाने के लिए ही नहीं आता यह दिन

अंग्रेजी हुकूमत की छाती पर कील ठोंक कर भारत को आजादी से पहले आजादी हासिल करने वाले 18 अगस्त सन 1942 में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की स्मृति में लगने वाला शहीद मेला रविवार को बैरिया शहीद स्मारक पर लगा. जहां क्षेत्र व जनपद के जनसाधारण से लेकर शिक्षक, समाजसेवी, छात्र, राजनीतिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित जुटे. यह पर्व द्वाबा वासियों के आन मान व सम्मान का प्रतीक माना जाता है. यद्यपि की आजादी हासिल हुए लंबा अरसा बीत गया. लेकिन इसे मौजूदा युवा पीढ़ी आजादी की लड़ाई में अपने बुजुर्गों के किस्से मान अक्सर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर लेती है. लेकिन द्वाबा की धरती पर शान से खड़ा शहीद स्मारक आज के बढ़ते जात-पात, ऊंच-नीच, भ्रष्टाचार, अत्याचार को देख मानो यह संदेश देता है कि साल में एक बार आने वाला यह पर्व महज जश्न ए आजादी मनाने का पर्व नहीं है. यह स्मारक मानो पुकार कर कहता है कि ‘देखो वीर जवानों अपने खून पे ये इल्जाम ना आए मना कहे कि मेरे बेटे वक्त पड़ा तो काम ना आए’.

द्वाबा के बुजुर्गों में बिखरी पड़ी 18 अगस्त 1942 के जंगे आजादी के संघर्ष की कड़ियों को समेटने पर यह बात सामने आती है कि कभी बहुत पहले मंगल पांडे ने स्वाधीनता के सपनों का जो बीज बोया वह अंकुरित होकर पुट हो चला था. महात्मा गांधी के आवाहन ‘करो या मरो’ की जागृति द्वाबा में भी आई थी. देश के सारे बड़े नेता जेलों में बंद थे. द्वाबा वासियों के पास नेतृत्व का प्रकाश नहीं था. लेकिन उत्साह उमंग व आजादी हासिल करने के जज्बात व तड़प की कमी नहीं थी. यहां के किसान, मजदूर, छात्र, साधु- सन्यासी, आम लोग अपने आप पर काबू नहीं पा सके और बैरिया थाने का घेराव कर दिए. तब उनका मकसद यही था कि थाने पर कब्जा कर लिया जाए. यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराया जाए. उन्मत्त भीड़ थाने पर पथराव करने लगी. उधर पुलिस वाले गोलियां चलाने लगे. थाने के शीर्ष पर तिरंगा फहराने के प्रयास में निर्भय कृष्ण सिंह, देश बसन कोइरी, नरसिंह राय, राम जन्म, राम प्रसाद उपाध्याय, मैनेजर सिंह, कोशल कुमार सिंह, रामदेव कुम्हार, रामवृक्ष राय, राम नगीना सुनार, छट्ठू कम कर, देवकी सुनार, धर्मदेव मिश्र, भीम अहीर कुल 14 लोग गोलियों के शिकार हुए. 11 ने घटनास्थल पर ही वीरगति प्राप्त की. तीन इलाज के दौरान तथा गदाधर पांडे, गौरी शंकर राय तथा राम रेखा शर्मा की जेल यातना में मौत हुई. लेकिन अंग्रेजों की पुलिस यहां के क्रांतिवीरों का सामना नहीं कर पाए. रात में वर्षा आरंभ हो जाने पर क्रांतिवीरों की भीड़ थोड़ा सा तितर-बितर हुई. इसका लाभ उठाते हुए अंग्रेज सिपाही थाने के पिछवाड़े से खेतों से होते हुए छिपकर भाग खड़े हुए. क्रांतिवीरों ने थाने पर तिरंगा फहरा दिया और अगले दिन बलिया के लिए प्रस्थान किए. जहां चित्तू पांडेय के नेतृत्व में बलिया को आजाद कराया गया. बाद में दमनकारी सेना यहां आई जिसने फिर कब्जा जमाया था. यह दिन द्वाबा वासियों के लिए महज जश्ने-आज़ादी मनाने का दिन नहीं होता, बल्कि कुछ सबक, कुछ प्रेरणा देने के लिए आता है. जिसे युवा वर्ग को अपने जहन में बैठाना चाहिए.

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: जानिए कब और क्यों निरस्त रहेगी बलिया वाराणसी सिटी पैसेंजर ट्रेन
Next: LIVE VIDEO शहीद मेला में जुटे लोगों ने शहीदों को नमन कर ली देश के प्रति निष्ठा की प्रेरणा

ये भी पढ़ें

dead_body_lash
  • Accident
  • Front Page
  • खेती-बारी
  • फोटो गैलरी
  • बेल्थरा रोड
  • भोजपत्तर

कार की चपेट में आकर 10 वर्षीय बालक की मौत

Ashish 22 February, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Balliatic in mumbai janmashatami 1
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • फोटो गैलरी
  • भोजपत्तर

बलिया के लोगों ने मुंबई में किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन

General Desk 16 August, 2025

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.