Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • किसी बाढ़ पीड़ित को लोगों ने भूखा नहीं सोने दिया
  • Uncategorised

किसी बाढ़ पीड़ित को लोगों ने भूखा नहीं सोने दिया

गंगा व घाघरा का पानी उतरने के साथ बन्धों पर शरण लिए लोग अब अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं. वापस लौटेने वाले लोगों का जीवन अब कुछ दिनों तक आंगन से बाहर तक कीचड़ में गुजरने वाला है. घर से बाहर आकर आश्रय लेने और फिर अपने घर वापसी में परिस्थितियां काफी कुछ बदल गयी है.
News Desk 1 September, 2016 1 minute read
BAIRIYA_FLOOD_1

गंगा घाघरा का जलस्तर घटने के बाद बैरिया तहसील के गांवों में लोग घरों को लौटने लगे हैं.

गुरुवार को जिले में नदियों का जलस्तर : बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गायघाट में 57.67 मी है. घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 62.390 मी, चांदपुर में 57.20 मी तथा मांझी में 54.50 मी है. टोंस नदी का जलस्तर पिपरा घाट में 58.10 मी है. सभी नदियां घटाव की ओर है.

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

VIRENDRA_N_MISHRAगंगा व घाघरा का पानी उतरने के साथ बन्धों पर शरण लिए लोग अब अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं. वापस लौटेने वाले लोगों का जीवन अब कुछ दिनों तक आंगन से बाहर तक कीचड़ में गुजरने वाला है. घर से बाहर आकर आश्रय लेने और फिर अपने घर वापसी में परिस्थितियां काफी कुछ बदल गयी है. सिर छिपाने, भरण पोषण के साथ ही तरह तरह की बीमारियों के प्रकोप के शिकार व उसकी आशंका तले कुछ दिन आगे तक उन्हे जीवन बिताना हैं.

बाढ़ के दौरान आसपास के पीड़ितों का शरणगाह बना था एनएच 31 अर्थात बलिया-बैरिया बांध
बाढ़ के दौरान आसपास के पीड़ितों का शरणगाह बना एनएच 31 अर्थात बलिया-बैरिया बांध

इसे भी पढ़ें – दो सौ गांवों के पौने तीन लाख लोग बाढ़ की चपेट में

ज्ञात रहे कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में गंगा व घाघरा बाढ़ व कटान आपदा के समय बैरिया बलिया बांध (एनएच 31), टेंगरही, संसारटोला तटबन्ध, जयप्रकाश नगर, चांददियर बन्धा,  ठेकहां, बकुल्हां बन्धा, पुरानी रेलवे लाइन व श्रीनगर, तुर्तीपार तटबन्ध पर लगभग 50 हजार परिवार अपने मवेशियों के साथ शरण लिए थे. गंगा बाढ़ व कटान प्रभावित पीड़ितों का संकट विशेष रहा, ऐसे में सरकार व समाज के जागरूक वर्ग का इन पर विषेश ध्यान रहा. उत्तरी दियरांचल के घाघरा प्रभावित लोगों पर सरकार व समाज दोनों की कृपा कम दर कम रही. अब जब लोग अपने घरों को वापस लौटने लगे है. वापसी के रास्ते व घर से बाहर तक कीचड़ ही कीचड़ है.

विस्थापित बाढ़ पीड़ितों के दोबारा बसने की प्रक्रिया भी बड़ी जद्दोजहद भरी होगी
विस्थापित बाढ़ पीड़ितों के दोबारा बसने की प्रक्रिया भी बड़ी जद्दोजहद भरी होगी

इसे भी पढ़ें – बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं जवान

सरकार सिर्फ बन्धे पर आश्रय लेने वालों को ही राहत देगी. ऐसी चर्चा आम हो जाने के बाद कुछ गरीब तो कुछ धूर्त किस्म के लोग अभी घर वापसी में लेट लतीफी ही करना चाहते है. काफी गांवों में लोग वापस लौट कर अपना छान्ही, छप्पर ठीक करने में जुट गए है. इस आपदा की घड़ी में समाज ने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया. इस बार के बाढ़ कटान आपदा में शिक्षक, समाजसेवी, शिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठन, राजनीतिक दलों के लोग, यहां तक कि जन सामान्य भी खुले दिल से बिना किसी भेद भाव के लोगों तक पका पकाया भोजन, चूड़ा, लाई आदि पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें – बैरिया के पांडेयपुर में बाढ़ में फंसे हैं लोग 

यह कहने में गुरेज नहीं कि क्षेत्रवासियों ने किसी भी पीड़ित को भूखा सोने नहीं दिया. यह भावना अभूतपूर्व थी. गांव गांव भोजन तैयार करने व पहुचाने की होड़ सी मच गयी थी. राहत देने वालों को पानी से घिरे गांवों में जाकर घर घर भोजन पहुंचाने के लिये नाव की व्यवस्था करने में सरकारी तन्त्र असफल होता बार बार दिखा, तब एनडीआरएफ वालों को भोजन वितरित करने के लिए लोग सौंप कर आने लगे.

इसे भी पढ़ें – सातु-पानी बान्ही के निकलले सैनिक स्कूल के जाबांज

सरकारी तन्त्र चूका लेकिन लोगों द्वारा आने वाला भोजन कम नहीं हुआ. अब जब लोग गांवों में वापस लौटने लगे है, तो यहां से सरकार की बारी शुरू हो रही है. यह तो समय के गर्भ में है कि सरकार पीड़ितों को स्थापित होने में,  स्वास्थ्य सेवाओं से कितना संतुष्ट कर रही है.

इसे भी पढ़ें – सौ साल पुराने रिकार्ड छूने को आतुर हैं गंगा और तमसा

Tags: बाढ़ बैरिया श्रीनगर संसारटोला तटबन्ध

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर में राशन कार्ड बनाने में अनियमितताएं
Next: चयनित लेखपालों की तैनाती तहसीलों में हुई

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.