Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • अध्यात्म
  • प्रकृति के सभी जीव-जंतु पर्यावरण संतुलन के लिए- जीयर स्वामी
  • अध्यात्म

प्रकृति के सभी जीव-जंतु पर्यावरण संतुलन के लिए- जीयर स्वामी

भोजन अल्पाहार होना चाहिए जितने से शरीर की रक्षा हो सके. अग्राह्य भोजन से शरीर रोगयुक्त होता है. मांसाहार मनुष्य के लिए उचित नहीं. इसके पक्ष में मांसाहारी जीवों की भोजनालय वृत्ति का उदाहरण नहीं देना चाहिए.
Central Desk 15 July, 2022 1 minute read
Jeer Swami(1)

–मानव सृष्टि का सबसे उत्तम प्राणी
बलिया. क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु के एप्रोच मार्ग के निकट हो रहे चातुर्मास यज्ञ के दौरान श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनाते हुए संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने कहा भोजन अल्पाहार होना चाहिए जितने से शरीर की रक्षा हो सके. अग्राह्य भोजन से शरीर रोगयुक्त होता है. मांसाहार मनुष्य के लिए उचित नहीं. इसके पक्ष में मांसाहारी जीवों की भोजनालय वृत्ति का उदाहरण नहीं देना चाहिए.

 

मांसाहारी जीवों को यह ज्ञान नहीं होता कि क्षुधा तृप्ति के लिए जिसकी हत्या वे करते हैं, उसे पीढ़ा भी हो रही है. जैसे अबोध बच्चा कहीं आग सुलगाकर उसके परिणाम से बेफिक्र हो, आनंदित होता है. परन्तु मनुष्य को परिणाम का ज्ञान है. इसलिये मानव को अपने स्वाद के लिये दूसरों को पीड़ा नहीं पहुंचानी चाहिए और इस संदर्भ में मांसाहारी जीवों का कुतर्क नहीं देना चाहिए.

 

श्री जीयर स्वामी ने कहा कि प्रकृति के सभी जीव-जन्तु पर्यावरण को संतुलित करने के लिए बने हैं। ईश्वर ने जितने चराचर पदार्थों की सृष्टि की हैं, उनमें से कोई एक भी अनुपयोगी नहीं है. इन सबों की उपयोगिता प्रकृति-संतुलन में है. मानव सृष्टि का सबसे उत्तम प्राणी है इसका पुनीत दायित्व ईश्वर-कृत सृष्टि का संरक्षण है. लेकिन उपभोक्तावादी संस्कृति से प्रभावित मानव मन ही अपनी अकूत स्वार्थ पूर्ति के लिए प्राकृतिक सम्पदा का दोहन कर रहा है. प्रकृति-रक्षक मानव ही प्रकृति-भंजक हो गया है. प्रकृति संरक्षण का मूल उपाय मानव-मन पर नियंत्रण करना है. इनका प्रकृति के संतुलन में बड़ा महत्व है. प्रकृति की व्यवस्था को प्रभावित करना ही पर्यावरण को दूषित करना है प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने की जिम्मेवारी एकमात्र मानव पर ही है. मृत जानवरों को गिद्ध कुछ ही देर में चट कर जाते हैं. लेकिन जहां से ये प्रजाति विलुप्त हो रही हैं, वहां मृत जानवरों का शव सरकार और समाज के लिए समस्या बन जाता है. वृक्षों की अंधाधुंध कटाई, जल एवं अन्न की बर्वादी पर्यावरण को असंतुलित कर रहा है. इसकी सुरक्षा मानव का परम धर्म है.

 

इंद्रियों के दमन से व्यक्ति बनता है यशस्वी- जीयर स्वामी

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बलिया यज्ञस्थल पर जीयर स्वामी जी महाराज के दर्शन करने हेतु काफी संख्या में लोग जुटे. सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा.

बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश से आदि जगहों से काफी संख्या में लोग जीयर स्वामी जी महाराज के दर्शन करने हेतु जुटे हुए थे. अनुमान के मुताबिक एक लाख से अधिक लोगों ने स्वामी जी का दर्शन किया. तथा प्रसाद पाया.

 

यज्ञ समिति की तरफ से काफी संख्या में भोलेन्टियर लोगों की सेवा में लगे रहे. स्वामी जी महाराज ने कहा कि बिना वजह किसी भी जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए किसी को भी कष्ट नहीं देना चाहिए अपने जीभ के स्वाद के लिए किसी भी जीव को मारकर खाना बहुत ही बड़ा अपराध है. इससे मनुष्य को बचना चाहिए.

इन्द्रियों के दमन से व्यक्ति बनता है यशस्वी धर्म की रक्षा करने वालों की रक्षा धर्म करता है कहीं भी जायें, वहां से दुर्गुण और अपयश लेकर नहीं लौटें। उत्पन्न परिस्थितियों में अपने विवेक से निर्णय लें, जिससे भविष्य कलंकित न हो पाए. प्रयास हो कि वहाँ अपने संस्कार संस्कृति एवं परम्परा के अनुरूप कुछ विशिष्ट छाप छोड़कर आयें, ताकि तत्कालिक परिस्थितियों के इतिहास में आप का आंकलन विवेकशील एवं संस्कार संस्कृति संरक्षक के बतौर किया जा सके. उन्होंने भागवत कथा के प्रसंग में इन्द्रियों के निग्रह की चर्चा की. इन्द्रियों को स्वतंत्र छोड़ देने से पतन निश्चित समझें. एक बार अर्जुन इन्द्रलोक में गये हुए थे. वहाँ उर्वशी नामक अप्सरा का नृत्य हो रहा था. नृत्य के पश्चात् अर्जुन शयन कक्ष में चले गये। उर्वशी उनके पास चली गयी. अर्जुन ने आने का कारण पूछा. उर्वशी ने वैवाहिक गृहस्थ धर्म स्वीकार करने का आग्रह किया. अर्जुन ने कहा कि मृत्यु लोक की मर्यादा को कलंकित नहीं करूँगा. उर्वशी एक वर्ष तक नपुंसक बनने का शाप दे दिया. अर्जुन दुर्गुण और अपयश लेकर नहीं लौटे. उर्वशी का शाप उनके लिए अज्ञातवाश में वरदान सिद्ध हुआ. स्वामी जी ने कहा कि ‘धर्मो रक्षति रक्षितः. यानी जो धर्म की रक्षा करता है, उसकी रक्षा धर्म करता है. जो धर्म की हत्या करता है, धर्म उसकी हत्या कर देता है. ‘धर्म एव हतो हन्ति. इसलिए धर्म का परित्याग नहीं करना चाहिए.

 

स्वामी जी ने कहा कि जो हमारे पाप, अज्ञानता और दुःख का हरण करे, वो हरि है. वेदांत दर्शन की बात की जाए तो संसार में आने का मतलब ही होता है, कि इसमें रहना नहीं है. परिवर्तन का नाम संसार है. आश्चर्य है कि ऐसा जानकर भी जीव स्थायी ईश्वर को भूल नश्वर संसार में आसक्त है. जैसे घुमते चाक पर बैठी चीटी और ट्रेन के यात्री कहें कि हम तो केवल बैठे हैं. यह उचित नहीं, क्योंकि शरीर से श्रम भले न लगे लेकिन यात्रा तो तय हो रही है. मन से ईश्वर के प्रति समर्पण से वे रक्षा करते हैं.

 

 

अहंकार के परित्याग के बाद ईश्वर का साक्षात्कार संभव- जीयर स्वामी

क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु के एप्रोच मार्ग के निकट हो रहे चातुर्मास यज्ञ के दौरान श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनाते हुए संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने कहा कि नैमिषारण्य की धरती पर ऋषियों को कथा सुनाते हुए सूत जी से शौनक ऋषि ने पूछा कि भगवान के सहज प्राप्ति का क्या उपाय है ? इस पर सूत जी ने बताया कि भगवान को सहज प्राप्त करने का श्रेष्ठ साधन उनकी शरणागत हो जाना है. उनकी शरण में चले जाएं तो भगवान की सहज प्राप्ति हो जाती है. इसका उदाहरण कबीर, मीरा, तुलसी, रविदास और हनुमान जी आदि लोग हैं . जिन्होंने भगवान की शरणागति पाकर धन्य हो गए. कहा कि भगवान का सबसे प्रिय भोजन अहंकारियों का अहंकार है. भगवान अहंकार का भोजन करते हैं उन्होंने किसी का अहंकार उनके पास रहने नहीं दिया. भगवान ने एक से एक प्रतापी, बड़े से बड़े लोगों का अहंकार खा गए. जीवन में अहंकार न आए इसके लिए मानव को अपने समस्त दैनिक कार्यों एवं दिनचर्या के समस्त विषयों को प्रभु को समर्पित करके करना चाहिए. अपने मन में यह नहीं पालना चाहिए यह मैंने किया है बल्कि मन में यह भावना आनी चाहिए जो भी हो रहा है प्रभु कर रहे हैं. यहीं शास्त्रों का सार भी है क्योंकि भटके हुई लोगों को सही मार्ग पर लाने का कार्य हमारे शास्त्र करते हैं. कहा कि भगवान के प्रत्येक अवतारों में एक से बढ़कर एक अद्भुत चरित्र देखने को मिला है. सनातन धर्म के प्रत्येक गृहस्थी को अपने-अपने घर में श्रीमद् भागवत की पुस्तक अवश्य रखनी चाहिए. क्योंकि भागवत में भगवान अक्षर के रूप में श्लोक के रूप में विराजमान रहते हैं. समय मिले तो महिला हो या पुरुष 24 घंटे में कम से कम आधा घंटा भागवत का अध्ययन जरूर करना चाहिए. उन्होंने कथा के दौरान माता गंगा और राजा शांतनु के विवाह की कथा को विस्तार से सुनाया.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: बैरिया: पचास हजार रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के गहने और कपड़े चोरी
Next: बेल्थरारोड: आंधी-तूफान में 3 बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल

ये भी पढ़ें

IMG-20250620-WA0000
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • फोटो गैलरी
  • बेल्थरा रोड

सनातन धर्म के प्रचार में जुटे यादव बंधु, साइकिल यात्रा से पहुंचे बेल्थरारोड

Ashish 20 June, 2025
IMG-20250307-WA0004
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने विभिन्न धुनों पर किया संकीर्तन, भंडारे में सैकड़ों शामिल

Ashish 7 March, 2025
IMG-20250304-WA0009
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

हल्दी में ब्रह्मभोज का भंडारे का हुआ समापन

Ashish 4 March, 2025

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.