Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गंगा व घाघरा की युगलबंदी से सिकंदरपुर और बैरिया के तटवर्ती इलाकों में बेचैनी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

गंगा व घाघरा की युगलबंदी से सिकंदरपुर और बैरिया के तटवर्ती इलाकों में बेचैनी

घाघरा व गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती लोगों की बेचैनी बढ़ गई है. बढ़ते जलस्तर को देख गांव के लोग अपने घरों को तोड़कर सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के कार्य में जुट गए हैं.
News Desk 27 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
MAJHAUA_KATAN_1

सिकंदरपुर/बैरिया (बलिया)। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सूचनानुसार गंगा नदी का जलस्तर बक्सर में 55.090 मीटर, गायघाट में 54.090 मीटर बढ़ाव पर, घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 63.270 मीटर, चांदपुर में 56.63 मीटर जो स्थिर है और मांझी में 53.30 मीटर जो बढ़ाव पर है. टोंस नदी में गेज तक पानी नहीं है. बृहस्पतिवार तक कुल वर्षा 466.00 मिमी0 होना बताया गया है.

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर में निरंतर वृद्धि होती जा रही है. इसी के साथ जगह जगह कटान भी शुरू हो गया है. कटान का कारण पुरवा हवा व नदी जल का तेज बहाव है. पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में करीब 18 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, जबकि 13 डिसमिल जमीन कटकर नदी में विलीन हो गई चुकी है. कटान से सर्वाधिक प्रभावित दियारा सीसोटार का मगही इलाका है, जहां पल पल जमीन को काटती नदी दक्षिण की तरफ बढ़ती जा रही है. जमीन के साथ ही किसानों द्वारा बोई गई विभिन्न फसलें भी बर्बाद होती जा रही है, जिससे उनकी कास्त में किसानों की लगी पूंजी भी नदी की भेंट चढ़ती जा रही है. उधर, दियारों को जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बरसाती पानी इकट्ठा व नदी के पुराने छाड़नों में जलभराव से अपने डेरों व खेतों पर आवागमन करने में किसानों की कठिनाई बढ़ती जा रही है.

बैरिया प्रतिनिधि के मुताबिक गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती लोगों की बेचैनी बढ़ गई है. बढ़ते जलस्तर को देख गांव के लोग अपने घरों को तोड़कर सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के कार्य में जुट गए हैं. वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय केहरपुर में बच्चों का भविष्य खतरे के मुहाने पर खड़ा है. पहले से ही प्राथमिक विद्यालय गंगौली वर्ष 2010-11 व प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर वर्ष 2016 में गंगा की विकराल धारा की आगोश में समाहित हो जाने के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय केहरपुर से अटैच कर चलाया जा रहा है. इस विद्यालय में कुल 166 बच्चे पठन-पाठन करते हैं. गंगा से मात्र तीन मीटर की दूरी पर स्थित इस विद्यालय में अब तो बच्चों के अभिभावक भी बच्चों को भेजने से परहेज करने लगे हैं. इसी क्रम में वही स्थापित पानी टंकी पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं. कटान रोकने के नाम पर बाढ़ विभाग खानापूर्ति का काम कर रहा है.

जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर कटान की आशंका से दूबेछपरा, गोपालपुर, उदईछपरा के पास हो रहे कटानरोधी कार्य का अवशेष हिस्से में कार्य मंद गति से जारी रहा. इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया. मौके पर अवर अभियंता मुन्ना यादव, रिजवान अहमद, प्रशांत गुप्त, जावेद अहमद अंसारी ने बताया कि वर्षा के कारण समयावधि में कार्य में अवरोध उत्पन्न हुआ. अब कार्य प्रगति पर है. शीघ्र ही बचाव कार्य संपन्न हो जाएगा. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि के कारण पहले ही स्पर व जियो सीट डालने का कार्य ठप हो गया. एक साइड पर पिचिंग कार्य पूर्ण है, लेकिन दूसरे साइड पर कार्य कच्छप गति से चल रहा है. ऐसे में कटान स्थल से एनएच की दूरी मात्र 22 मीटर रह गई है.

Related

Tags: कटान गंगा बलिया बाढ़ बैरिया सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: चकखान गांव के पोखरा में नहाते समय डूबा किशोर, ठौर मौत
Next: ऐसी कोई हरकत न करें जिससे सख्त कदम उठाने पड़े – डीएम

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.