Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • साल भर से काम कर रहे ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजरों को तनख्वाह नहीं
  • जिला जवार

साल भर से काम कर रहे ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजरों को तनख्वाह नहीं

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि सभी अस्पतालों व एएनएम सेंटरों पर व्यवस्था दुरूस्त करें.
News Desk 27 July, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
phc_kotwa

डीएम ने कहा, अस्पतालों की व्यवस्था हो दुरूस्त

बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि सभी अस्पतालों व एएनएम सेंटरों पर व्यवस्था दुरूस्त करें. ओटी व ओपीडी में पर्याप्त रोशनी व पंखे आदि के साथ बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए जन स्वास्थ्य हित में काम करें. संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढ़ंग से हो.

मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान कई प्रभारी चिकित्साधिकारी व एसीएमओ के गायब होने के कारण जेएसवाई, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण समेत कई योजनाओं की समीक्षा नहीं हो पाई. इस पर नाराज जिलाधिकारी ने समिति के अधिकांश अधिकारियों के साथ अलग से हफ्ते दिन बाद फिर बैठक करने का निर्देश दिया. निर्माण कार्यों में धन खर्च के बावजूद कई काम पूरा नहीं होने की बात संज्ञान में आने पर इसकी भी बैठक अलग से करने को कहा.

कई न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार्ज अफसर की जानकारी तक नही दे पाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई. कहा कि शीघ्र किसी डॉक्टर को खाली पड़े उपकेंद्र का प्रभार दिया जाए. यह भी निर्देश दिया कि सभी प्रभारी यह सुनिश्चित कर लें उनके अस्पताल परिसर में किसी प्रकार का अतिक्रमण तो नही ?

बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, सीएमओ डॉ. एसके तिवारी, डीपीओ बब्बन मौर्य, सीएमएस महिला डॉ. सुमिता सिंहा, डीपीएम मनोज कुमार, डीसीपीएम अजय पांडेय आदि मौजूद रहे.

दो दिन के अंदर भुगतान नहीं तो कराएं एफआईआर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजरों ने करीब एक साल से सेवा प्रदाता कम्पनी द्वारा वेतन नहीं मिलने की समस्या बताई. इस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ ने गहन पूछताछ की. सीएमओ ने बताया कि मार्च, 2017 तक का भुगतान सेवा प्रदाता कम्पनी को कर दिया गया है, लेकिन वहां से भुगतान नहीं हो रहा. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि मार्च तक की उपस्थिति की जांच कर ली जाए. सीएमओ को निर्देश दिया कि अगर ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजरों की मार्च की उपस्थिति का सत्यापन प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया है तो इनको दो दिन के अंदर भुगतान कराया जाए. बावजूद इसके प्रदाता कम्पनी ने भुगतान नहीं किया तो उसके उपर गबन का मुकदमा पंजीकृत कराएं. आपत्ति जताते हुए कहा कि साल भर से काम कर रहे बीपीएम का वेतन नहीं मिलना बडी लापरवाही है.

आरबीएसके योजना के नोडल का स्पष्टीकरण

समीक्षा के दौरान बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना (आरबीएसके) के नोडल अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद की गलत रिपोर्टिंग पकड़े जाने पर जिलाधिकारी ने उनका स्पष्टीकरण तलब किया. स्कूलों में जांच टीम द्वारा जांच किये जाने सम्बन्धी विवरण देने के बाद जिलाधिकारी ने सवाल किया कि जब सभी गाड़ियां चली ही नहीं, तो फिर शत प्रतिशत जांच कैसे हुई. चेतावनी दी कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई होगी. वाहनों के टेंडर प्रक्रिया जल्द कराने का निर्देश दिया. कहा कि मुख्य कोषाधिकारी, एआरटीओ व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की टीम की देखरेख में वाहनों की टेंडर प्रक्रिया हो. पिछले वित्तीय वर्ष में आरबीएसए के तहत चली गाड़ियों की स्थिति व पेमेंट के बारे में जानकारी तलब की.

Related

Tags: अस्पताल डीएम बलिया बीपीएम

Post navigation

Previous: शांति व्यवस्था विषयक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आज
Next: युद्धस्तर पर हटवाया जाए सरकारी परिसम्पत्तियों पर कब्जा या अतिक्रमण -डीएम

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.