सीएचसी रसड़ा के चिकित्सक संग बदसलूकी की रिपोर्ट दर्ज

रसड़ा (बलिया)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक संग एक युवक द्वारा गाली गलौज एवं धमकाने का आरोप लगाया है. चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दिया है.

बताया जाता है कि डॉ. सरफराज अहमद, वार्ड ब्वाय लालू एवं फिरोज अहमद अाकस्मिक ड्यूटी पर मरीजों को देख रहे थे. इसी बीच कुरेम निवासी अशोक कुमार सिंह  ड्यूटी पर तैनात डॉ. सरफराज अहमद संग बाहर की दवा लिखने की बात पर उलझ गए. डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई.