Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • 4 संडे, 2 शनिवार, 4 शोक दिवस, 9 सरकारी छुट्टियां, एक तहसील दिवस, एक थाना दिवस, अब काम कब हो
  • जिला जवार

4 संडे, 2 शनिवार, 4 शोक दिवस, 9 सरकारी छुट्टियां, एक तहसील दिवस, एक थाना दिवस, अब काम कब हो

अगर यह मानना सच है कि विलंब से मिलने वाला न्याय अन्याय के समान होता है, तो बैरिया तहसील के न्यायालयों में सिर्फ अन्याय ही हो रहा है. वर्षों से फरियादी अपने लंबित वादों के निस्तारण के लिए तहसील के न्यायालयों का चक्रमण कर रहे हैं.
General Desk 27 April, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Court

बैरिया (बलिया)। अगर यह मानना सच है कि विलंब से मिलने वाला न्याय अन्याय के समान होता है, तो बैरिया तहसील के न्यायालयों में सिर्फ अन्याय ही हो रहा है. वर्षों से फरियादी अपने लंबित वादों के निस्तारण के लिए तहसील के न्यायालयों का चक्रमण कर रहे हैं. हर तारीख पर उनके पूर्व निर्धारित खर्च लगते हैं. बावजूद इनको तारीख पर तारीख ही मिलते हैं. इसके पीछे सरकारी छुट्टियां, शोक दिवस और अधिवक्ताओं का हड़ताल सबसे बड़ा कारक है. इसका फायदा उठाकर उक्त न्यायालयों के जिम्मेदार अधिकारी भी मौज से वादकारियों को बस डेट देकर टालते ही रहते हैं.

यहां के तहसीलदार न्यायालय में अगर तरमीम के मामलों को ही देखा जाए तो कुल 745 मामले लंबित पड़े हैं. इसमें बहुत से मामले 5 से 7 साल पहले डाले गए और आज तक उसका निपटारा नहीं हुआ. जबकि तरमीम की अवधि बहुत कम दिन की ही होती है. रानीगंज निवासी आशा देवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके अपना दुखड़ा सुनाया है. बावजूद इसके 15 दिन बाद तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. तहसील के फिजा में अगर कोई जमीन खरीद करता है, तो यहां एक रैकेट है, जो अनावश्यक रूप से एक कागज पर कंप्लेंट दर्ज करा देता है और वहीं से शुरू हो जाता है तरमीम में लूट खसोट का दौर. बड़े ही निर्दयता के साथ ऐसे लोगों से धन की नोच-खसोट होती है.  क्रेता परेशान होकर रह जाते हैं. जबकि वह सरकार को खरीद के वक्त बाकायदा टैक्स अदा करते हैं.

बैरिया के तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान

इस बाबत बैरिया के तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान से जब सवाल पूछा गया, तो उनका अलग ही कथन था. वह अप्रैल माह के 26 तारीख तक का हिसाब देते हुए बोले कि इस माह में केवल 2 दिन ही कोर्ट चला है. 4 दिन संडे, 4 दिन अधिवक्ताओं द्वारा शोक दिवस अथवा आवश्यक मीटिंग द्वारा कोर्ट न चलाने का अनुरोध, 2 शनिवार और 9 सरकारी अवकाश, एक तहसील दिवस और एक थाना दिवस कुल 21 दिन तो बिना काम के ही निकल गया.

आप खुद सोच सकते हैं कि काम कैसे हो. कुल मिलाकर तहसील के न्यायालयों में से तारमीम का मामला तो उदाहरण भर है. यहां के न्यायालयों में अन्य प्रकार के भी मामलों का अंबार लगा हुआ है. जनता को सिर्फ तारीख पर तारीख ही मिलती जा रही है. 15 दिनों के अवकाश को समाप्त करने वाले प्रदेश के मुखिया को इस बात पर भी गौर फरमाना चाहिए कि प्रदेश के तहसीलों के न्यायालयों में लंबित ऐसे मामले जिनका निस्तारण 15 से 90 दिन के अंदर होना चाहिए, वह वर्षों तक न खिंचने पाएं. ऐसा परेशान पीड़ित वादकारियों की मुख्यमंत्री से गुहार है.

Related

Tags: तहसील बलिया बैरिया योगी आदित्यनाथ

Post navigation

Previous: बैजू टोला ने बलिया स्टेडियम को और रसड़ा ने नरही को हराया
Next: विद्युत अनापूर्ति पर काग्रेसी खफा, आन्दोलन की दी चेतावनी

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.