Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • पांडेयपुर के ग्रामीणों ने आधी रात को पकड़ा पिकअप पर लदा 51 बोरी चावल
  • बैरिया

पांडेयपुर के ग्रामीणों ने आधी रात को पकड़ा पिकअप पर लदा 51 बोरी चावल

Central Desk 27 September, 2022 1 minute read
farmers

बैरिया, बलिया. थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव के निकट रविवार की आधी रात को पांडेयपुर के ग्रामीणों ने पिकअप पर लादकर बैरिया की तरफ जा रहे 51 बोरी यानी 25.5 कुंतल चावल पकड़कर पुलिस को सौप दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि यह चावल सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण की दुकान से नि:शुल्क वितरण के लिए भेजा गया चावल है जो कोटेदार द्वारा कालाबाजारी किया जा रहा था. ग्रामीणों का यह भी कहना था कि हमारे क्षेत्र में धान की खेती नहीं के बराबर होती है. जिस गांव से यह चावल जा रहा था उस गांव के ग्रामीण 20 25 कुंतल चावल कहां से बेचेंगे जब इसकी खेती ही नहीं होती‌ यह चावल कोटेदार का है जो कालाबाजारी के लिए जा रहा था। पुलिस ने चावल लदे पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार चावल कोटे का है जो काले बाजार में बेचने को जा रहा था.

बताते चलें की रविवार की रात लगभग 11 बजे पिकअप यूपी 60 ए टी 1854 पर 51 बोरी चावल लादकर पांडेयपुर से बैरिया के तरफ चला ही था कि उक्त गांव के ही पूर्व प्रधान उत्तिल यादव के भाई लक्ष्मण यादव व उनके सहयोगी सोनू यादव,राजेन्द्र यादव,गणेश सिंह,कन्हैया यादव,रामेश्वर यादव आदि ने पिकअप रूकवाकर ड्राइवर को पकड़ लिया और इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी. 112 डायल पुलिस ने मौके पर पहुचकर मामले को देखा और मौके से ही एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह से बात की. एसएचओ भी मय फोर्स रात ही मौके पर पहुंच गए. चावल लदी पिकअप व ड्राइवर को थाने ले गए।सुबह लक्ष्मण यादव,सोनू यादव आदि दर्जनों लोग थाने पहुचकर एसएचओ को पत्रक दिया और आरोप लगाया कि यह माल कोटे का है. कोटेदार प्रदीप सिंह के दरवाजे से पिकअप पर लादकर बाजार में बेचने के लिए बैरिया लाया जा रहा था. सम्बंधित के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाय. वहीं दूसरी तरफ बबलू गुप्ता निवासी बैरिया थाने पहुचकर एसएचओ व एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र को बताया कि गांव में घूम-घूमकर मैं खाद्यान्न खरीदता हूं।यह खाद्यान्न कोटे का नही है. बल्कि लोगों के यहां से घूम घूमकर खरीदा हूं. मैं अपने घर बैरिया इसे बेचने के लिए ले जा रहा था कि लक्ष्मण यादव आदि ने कोटे का माल बताकर पकड़कर पुलिस को सौप दिया. एसएचओ धर्मवीर सिंह से पूछने पर कहा कि यह प्रकरण मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है. एसडीएम को पूरी जानकारी दिया हु जैसा निर्देश होगा किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी था.
इस संबंध में एसडीएम आत्रेय मिश्र से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि
जिस कोटेदार का खाद्यान्न बताया जा रहा है. उसका स्टाक व पंजिकाओं की जांच के लिए मौके पर एआरओ नसीम अख्तर व पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को भेजा हूं,कारण की एक अन्य व्यक्ति द्वारा दावा किया जा रहा है कि चावल मेरा है,ऐसे में स्टाक की जांच कराना जरूरी है,जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

 

 

Post navigation

Previous: जिला अधिकारी ने किसानों और एपिडा के अधिकारियों के साथ की बैठक
Next: त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.