Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़कों में कथित अनियमितता एवं स्वीकृत धनराशि के बावजूद अपेक्षित कार्य न कराए जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, बलिया आद्याशंकर यादव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी, बेल्थरारोड को ज्ञापन सौंपकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विशेष मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद कुछ सड़कों पर अपेक्षित कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। साथ ही, पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने का भी उल्लेख किया गया।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिनों के भीतर जांच एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, तो समाजवादी पार्टी बेल्थरारोड तहसील मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान शमसाद बसपरी, इरफान अहमद, रुद्र प्रताप यादव, जनार्दन यादव, वैभव शंकर यादव, देवेंद्र यादव, संजय कुमार यादव,सोनू यादव, अनिरुद्ध यादव, कृष्णकांत यादव, हरिकिसुन यादव, अनमोल पाण्डेय, हंसनाथ यादव एवं कालिम फरसाटारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
