बृहस्पतिवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान 45 शीशी विदेशी दारू के साथ एक व्यक्ति को नरही पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
Tag: शराब
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी विभाग भी पूरे तेवर में आ गया है. आबकारी विभाग की टीम शनिवार को नंदगंज थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में छापेमारी करके 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसके अलावा गहमर व बिरनों में बरामदगी व गिरफ्तारी की सूचना है.
बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में कोटवा इब्राहिमाबाद मार्ग पर स्थित एक गड्ढे में बुधवार को दोपहर दो बजे के लगभग एक अज्ञात युवक का शव उतराता देखा गया.
नए साल 2017 के प्रथम दिन रविवार को बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा “प्रोजेक्ट उत्थान” की शुरुआत की गई. यहां 30 की संख्या वाले 8 ग्रुपों मे महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिन्हें नेहरू युवा मंडल रेवती द्वारा स्वावलंबी बनाने के लिए अगरबत्ती, रूहअफजा, जूस, जेली व अचार आदि कई घरेलू उत्पाद बनाने का हुनर सिखाया जाएगा. पहले ही दिन 80 से अधिक महिलाओं को रूहअफजा और अगरबत्ती बनाना सिखाया गया.
मंगलवार की शाम सूर्यास्त के समय थाना नरही के उप निरीक्षक श्रीकान्त व पुलिस पिकेट भरौली के का. अमरदेव, का.आशीष यादव द्वारा चेकिंग के दौरान रंन्जन कुमार निवासी – ज्योति चौक , जिला- बक्सर बिहार को , एक बोरी में 30 बोतल इम्पीरियल ब्लू ह्विस्की के साथ गिरफ्तार किया गया. उक्त शराब बिहार में शराबबन्दी के कारण चोरी छुपे उत्तर प्रदेश से ले जाई जा रही थी.
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण साल के पहले दिन दयाछपरा गांव में होंगे. वहां वह नए साल का उत्सव गरीब मजलूम महिलाओं के साथ मनाएंगे. इस अवसर पर एक तरफ जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा कुछ चिन्हित गरीब महिलाओं में कंबल का वितरण करेंगे, वहीं उनके जीविका के संसाधनों की व्यवस्था के लिए महिलाओं को हुनर सिखाए जाने का श्रीगणेश भी करेंगे.
स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालनगर डुमायीगढ़ घाट से 213 शीशी दूसरे प्रान्त की निर्मित अवैध शराब लेकर जा रहे तीन लोगों को रेवती पुलिस ने धर दबोचा.
बुधवार की शाम रेवती पुलिस ने दो बार छापामारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद किया.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई के दियारा में घाघरा नदी सोती के पार थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने अपने हमराहियों सहित छापा मारकर कच्ची शराब 300 लीटर, भारी मात्रा में लहन तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए. विभिन्न सुसंगत धाराओं में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है.
नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गोलम्बर से कुछ दूरी पर खेत में स्थित कुएं पर बैठ कर आधी रात गए राजेश राम (20) पुत्र शिवकिशुन निवासी बिहार शराब पी रहा था. वह इतना अधिक पी लिया था की होश खो बैठा.
दोकटी पुलिस ने शराब माफिया पर शिकंजा कसते हुए को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. बुधवार को देर रात दोकटी पुलिस ने एक बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो वे भारी मात्रा में शराब की पेटी बीएसटी बंधा हृदयपुर के पास फेंक कर कोहरे का लाभ उठाकर भाग गए. उन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि वह शीघ्र ही पूरे प्रकरण का खुलासा करेंगी.
बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में कच्ची शराब बनाने वाले कारोबारियों पर गुरुवार की शाम की गई पुलिस छापेमारी पर बदले की भावना से की गई कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा है. इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को लिखित भेजने व न्यायालय जाने की तैयारी चल रही है.
कच्ची शराब निर्माण और बिक्री में कुख्यात हो चुके दयाछपरा में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दूबे के नेतृत्व में बैरिया व सर्किल के थानाध्यक्ष सदल-बल छापेमारी कर वहां चल रहे 45 शराब बनाने वाली भट्ठियों को जमींदोज कर दिया.
बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा में सोमवार की शाम आठ बजे के लगभग शराब के अवैध कारोबारियों ने वहां वांछितों की फिराक में पहुंचे बैरिया थाने के तीन सिपाहियों पर हमला बोल दिया और जमकर ईट पत्थर चलाएं.
शराब पीने से हुई पांच मौतों के बाद बलिया एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रही है.
बलिया सदर कोतवाली अंतर्गत शहर के धर्मशाला चौराहा के पास देशी शराब की दुकान से शराब खरीद कर सेवन करने के चलते हुई पांच लोगों की मौत के मामले में शासन ने जिला आबकारी अधिकारी भुआल सिंह, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र, आबकारी कांस्टेबल ममता, बृजेश सिंह, आलोक कुमार गौतम को निलम्बित कर दिया है.
बांसडीह पुलिस ने कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर क्षेत्र के डूहिमुसी के चांदपुर, हुसेनाबाद, राजागांव खरौनी आदि जगहों पर एक साथ छापेमारी कर भट्ठियों को तोड़ डाला व बर्तनों को कूंच कर लगभग छह कुंतल लहन को नष्ट कर दिया.
अपमिश्रित शराब के लिए कुटीर उद्योग का रूप ले चुके दयाछपरा के कच्ची शराब बनाने वालों पर सोमवार को अपराह्न पुलिस ने अचानक धावा बोल कर भट्ठियों को नष्ट कर दिया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे कच्ची शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में दयाछपरा में यह अब तक की सबसे बडी कार्रवाई बताई जा रही है.
पुलिस अधीक्षक बलिया वैभव कृष्ण के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. थाना कोतवाली के चौकी चन्द्रशेखर नगर प्रभारी एसआई पंकज कुमार अम्बष्ट मय हमराही क्षेत्र में थे. उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्कार्पियों नम्बर जेएच 10 आर 9516 है, में कुछ लोग प्रतिबंधित अर्जिनिया लादकर शहर क्षेत्र में आ रहे हैं.
पुलिस ने क्षेत्र में अवैध देशी शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. इससे शराब का अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मची हुई है. अभियान के तहत शुक्रवार की शाम को सीओ श्यामदेव के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के दियारा लीलकर में अचानक छापा मारकर निर्मित शराब सहित उसे बनाने में काम आने वाले सामानों को बरामद किया.

