Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • दयाछपरा में शराब के अड्डों पर फिर छापेमारी
  • Uncategorised

दयाछपरा में शराब के अड्डों पर फिर छापेमारी

कच्ची शराब निर्माण और बिक्री में कुख्यात हो चुके दयाछपरा में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दूबे के नेतृत्व में बैरिया व सर्किल के थानाध्यक्ष सदल-बल छापेमारी कर वहां चल रहे 45 शराब बनाने वाली भट्ठियों को जमींदोज कर दिया.
News Desk 1 December, 2016 1 minute read
bairiya_dc_wine

बैरिया (बलिया)। कच्ची शराब निर्माण और बिक्री में कुख्यात हो चुके दयाछपरा में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दूबे के नेतृत्व में बैरिया व सर्किल के थानाध्यक्ष सदल-बल छापेमारी कर वहां चल रहे 45 शराब बनाने वाली भट्ठियों को जमींदोज कर दिया.

एसएचओ बैरिया केके तिवारी, थानाध्यक्ष दोकटी धर्मेंद्र सिंह, एसओ महिला थानाध्यक्ष संध्या सिंह, दुबहड़ रामरतन सिंह, हल्दी संजय तिवारी, रेवती अवधेश यादव के साथ एक प्लाटून पीएसी और 50 रंगरूटों ने एकाएक दयाछपरा में अवैध शराब के कारोबारियों पर छापेमारी कर दी. पुलिस का वाहन रुकते ही शराब निर्माता वहा से भाग खड़े हुए. शराब पीने जुटे लोगों में भी भगदड़ मच गई. पुलिस ने मौके से 425 लीटर अपमिश्रित शराब, 500 कुंतल लहन, 22 किलोग्राम गुड, 150 किलोग्राम महुआ,3 किलोग्राम यूरिया, एक किलोग्राम नौसादर, आदि बरामद किया. लगे हाथ पुलिस ने दयाछपरा में शराब बनाने की अवैध 45 भट्ठियां भी जमींदोज की.

bairiya_dc_wine_2

बैरिया थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि इस मामले में 16 लोगों पर नामजद 62/ 63 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. ज्ञात रहे की बीते सप्ताह दयाछपरा में इसी तरह से पुलिस ने भारी कार्रवाई की थी, तब काफी मात्रा में  सामग्री अपमिश्रित बरामद व शराब तैयार करने का कच्चा माल व उपकरण बरामद करने के साथ पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठियां नष्ट  करने के साथ  14 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था. जिस मामले में  बैरिया पुलिस  वहां लगातार गिरफ्तारी की फिराक में थी.

bairiya_dc_wine_1

इसी बीच के समय में  शराब के अवैध कारोबारियों ने  तीन दिन पहले  दयाछपरा में  गए तीन सिपाहियों की पिटाई कर दी  और उनके  मोटरसाइकिलो को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस घटना के बाद से  वहां के कारोबारियों ने  फिर अपना धंधा शुरू किया कि बैरिया पुलिस ने  गुरुवार को  एक बार फिर से  दयाछपरा में  अवैध शराब  निर्माण  व बिक्री  उन्मूलन के  पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे  अभियान अंतर्गत  कार्रवाई की. क्षेत्राधिकारी त्र्यंबक नाथ दुबे ने बताया कि  वर्षों से दयाछपरा में  जड़ जमा चुके शराब के अवैध कारोबार को किसी भी रूप में पनपने नहीं दिया जाएगा. वहां बराबर सतर्क नजर रखी जाएगी, बल्कि आह्वाहन किया कि सर्किल में कहीं भी इस तरह का कार्य चल रहा हो तो मेरे व सर्किल के थानाध्यक्षों के नम्बर पर सूचना दें. त्वरित कार्रवाई की जायेगी. इस काम मे जागरूक लोग पुलिस का सहयोग करें.

Tags: बैरिया रेवती शराब सीओ हल्दी

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने किया ‘बलिया-पौराणिक काल से 1947 तक’ का विमोचन
Next: लगन के सीजन में हादसे हमारे लिए सबक हैं, बशर्ते…

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.