Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • दयाछपरा में नववर्ष का आगाज प्रोजक्ट उत्थान से
  • जिला जवार

दयाछपरा में नववर्ष का आगाज प्रोजक्ट उत्थान से

नए साल 2017 के प्रथम दिन रविवार को बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा "प्रोजेक्ट उत्थान" की शुरुआत की गई. यहां 30 की संख्या वाले 8 ग्रुपों मे महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिन्हें नेहरू युवा मंडल रेवती द्वारा स्वावलंबी बनाने के लिए अगरबत्ती, रूहअफजा, जूस, जेली व अचार आदि कई घरेलू उत्पाद बनाने का हुनर सिखाया जाएगा. पहले ही दिन 80 से अधिक महिलाओं को रूहअफजा और अगरबत्ती बनाना सिखाया गया.
News Desk 4 January, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BAIRIYA_SP_4

बैरिया (बलिया)। नए साल 2017 के प्रथम दिन रविवार को बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा “प्रोजेक्ट उत्थान” की शुरुआत की गई. यहां 30 की संख्या वाले 8 ग्रुपों मे महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिन्हें नेहरू युवा मंडल रेवती द्वारा स्वावलंबी बनाने के लिए अगरबत्ती, रूहअफजा, जूस, जेली व अचार आदि कई घरेलू उत्पाद बनाने का हुनर सिखाया जाएगा. पहले ही दिन 80 से अधिक महिलाओं को रूहअफजा और अगरबत्ती बनाना सिखाया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हुनरमंद होकर स्वावलंबी बनाने के पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की. कहा कि इस कार्य में समूह बनाने के लिये सरकारी सहायता प्रदान करने में जो भी जरूरत पड़ेगी, वह किया जाएगा. शराब के कुटीर उद्योग से कलंकित इस गांव को अपने अच्छे हुनर से स्वावलंबी बनकर आप महिलाएंअपने गांव का नाम रोशन करें. इसके लिए हर तरह का सहयोग आप को प्रदान किया जाएगा. आप सभी को राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुडने मे हर मदद मिलेगी.

इसी क्रम में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा कि कोई भी आदमी पुलिस का मुंह नहीं देखना चाहता है, तो क्या आप सब को यह अच्छा लगता है कि दिन रात किसी भी समय पुलिस आपका दरवाजा खटखटाए. अवैध शराब तो बंद करना पड़ेगा. आप लोग संकल्प के साथ शराब को दूर करें और सम्मान का स्वरोजगार अपनाएं, सम्मान की जिंदगी जिए. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभा में महिलाओं के कुर्सी पर बैठने और पुरुषों के खड़े होने को सम्मान सूचक बतलाते हुए लोगों को सम्मान के साथ जीने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित होकर स्वावलंबी व स्वरोजगार अपनाने का संदेश दिया. यह भी बताया कि जिनके पास पूंजी नहीं है, हुनरमंद हो जाने के बाद उनके यहां सामान पहुंच जाएगा और जब वह तैयार कर लेंगी तो वह सामान यहां से संस्थाओं के लोग ले जाएंगे और उसके बदले में जो भी उनकी कमाई होगी पहुंचा दिया जाएगा. महिला उत्थान के लिये सरकार की महात्वाकाक्षी योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन से आप सभी जुट सकेंगी. जो लोग समूह बनाकर काम करना चाहेंगे उन्हें समूह बनाने में भी मदद दी जाएगी.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं से शराब को दूर भगाने व सम्मान का रोजगार अपनाने का नारा भी लगवाया. इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल रेवती के प्रशिक्षक हरिशंकर वर्मा व संतोष तिवारी ने महिलाओं को अगरबत्ती बनाने व रूह अफजा बनाने के गुर सिखाए और यहां एक सप्ताह तक कैंप लगाकर अगरबत्ती, रूहअफजा, जैम, जेली, अचार, सत्तू, बेसन, मसाला आदि तैयार करने और उसके पैकिंग करने का हुनर सिखाने की बात कही.

इस अवसर पर संजय मिश्र, मनोरंजन राव, राजेश प्रसाद, दिनेश श्रीवास्तव, विकास दुबे, जय कृष्ण राम, शैलेश उपाध्याय, विद्याभूषण दुबे, सुरेंद्र वर्मा, अमरदेव यादव, उपेंद्र यादव, उत्तम पांडेय आदि काफी संख्या में सामाजिक व संभ्रांतजन उपस्थित रहें. इसी अवसर पर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी के हाथों लगभग दो दर्जन महिलाओं मे कंबल का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर नायब तहसीलदार शशिकान्त मणि, थानाध्यक्ष के के तिवारी, शशि मौली पांडे, धर्मेंद्र सिंह, संजय त्रिपाठी आदि अपने सहयोगी उपनिरीक्षको व कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहें. सभी आगंतुकों का स्वागत प्रधान प्रतिनिधि रामजी यादव ने किया. सभा की अध्यक्षता दयाछपरा गांव के वरिष्ठ नागरिक व अवकाश प्राप्त शिक्षक शुभ नारायण पांडेय तथा संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा ने किया.

Related

Tags: एसपी डीएम दयाछपरा पुलिस बैरिया महिलाएं रेवती शराब

Post navigation

Previous: ठंड व गलन के चलते अब छह को खुलेंगे स्कूल
Next: रेवती में कपड़े की दुकान फूंकने की कोशिश

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.