जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं क़िस्त का हस्तांतरण बटन दबाकर किया गया. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया.

बांसडीह: अवैध बालू लदी ट्रैक्टर और ट्रक सहित 22 वाहनों पर हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री का फरमान होते ही बांसडीह तहसील प्रशासन अलर्ट,अवैध लाल बालू लदी टैक्टर , ट्रक सहित 22 वाहनों पर हुई कारवाई. एसडीएम दीपशिखा सिंह, सीओ प्रीति त्रिपाठी ,कोतवाल राजीव कुमार मिश्र गुरुवार को सुबह में निकल कर अभियान में जुट गए.

प्रदेश में ऊर्जा की पर्याप्त व्यवस्था, जनता को नहीं होने दी जाएगी परेशानी- ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर

ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि बलिया का अपना इतिहास रहा है, लिहाजा इस विषय को ऊपर तक ले जाएंगे और इस क्षेत्र में बलिया के विकास का हमारा विशेष ध्यान होगा. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्था काफी हद तक यहां की व्यवस्था ठीक मिली, पर सुधार की सम्भावनाएं जरूर है. इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

Movement intensified regarding Chief Minister's arrival in Jaiprakash Nagar on 21st

मुख्यमंत्री ई-पेंशन पोर्टल का करेंगे उद्घाटन

आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने तथा सामान्य जन को जटिल एवं गंभीर बीमारियों की सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व से संचालित अस्पतालों के अतिरिक्त कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार कक्ष में दिनांक 30 अप्रैल 2022 से ओपीडी संचालित हो रही है. होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा प्रातः 10 बजे से अपराह्न  बजे तक नियमित रूप से मरीजों का उपचार किया जाएगा.

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में ऋण आवेदन पत्र 25 अप्रैल तक ऑफलाइन भरें

योजना के अन्तर्गत स्थानीय बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक की प्रोजेक्ट सीमा तक के ऋण स्वीकृत कराये जायेंगे. प्रोजेक्ट काष्ट का मात्र 5 प्रतिशत उद्यमी अंशदान तथा बैंक से 95 प्रतिशत ऋण अनुमन्य होगा. जो नियमानुसार 5 वर्ष के लिये देय होगा. उद्यमी अंशदान की धनराशि पूँजीगत मद में व्यय होगा तथा पूंजीगत ऋण धनराशि का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी धनराशि अनुदान के रूप में ऋण स्वीकृत होने के पश्चात बैंक को उपलब्ध कराया जायेगा. जिसे बैंक 3 वर्ष तक टीडीआर के रूप में रखेगा और 3 वर्ष बाद उद्यमी के ऋण खाते में समायोजित करेगा.