गवर्नर ने पूछा सीएम से, रिजवी शपथ क्यों नहीं ले रहे

सूबे के राज्यपाल राम ऩाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा है कि आखिर जियाउद्दीन रिजवी मंत्री पद की शपथ क्यों नहीं ले रहे हैं. गौरतलब है कि बीते 27 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. उस दिन रिजवी के मंत्री बनाए जाने की घोषणा तो हुई, मगर मक्का की यात्रा पर होने के कारण श्री रिजवी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सके.

बंटू ने बुआ के भतीजे की मंशा पर सवालिया निशान लगाया

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राम अचल राजभर आदि को गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी है. कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने कहा कि जिस अभद्र टिप्पणी के लिए दयाशंकर सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ और उनकी गिरफ्तारी हुई.

बलिया में पुल और सैफई में सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल

लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में बृहस्पतिवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इस बैठक में गंगा नदी पर श्रीरामपुर घाट (बलिया) पर स्टेट ऑफ दि आर्ट सेतु के लिए 630 करोड़ 29 लाख 57 हजार रुपये के पुनरीक्षित लागत को मंजूरी दे दी गई. साथ ही प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई.

सयुस प्रदेश सचिव को जान से मारने की धमकी

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव के गांव लछुमन छपरा में कुछ अराजक तत्वों ने जगह-जगह पोस्टर लगा रखा है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. पोस्टर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रचार-प्रसार करने से मना किया गया है.