Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • UP लाइव
  • जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
  • UP लाइव
  • बलिया शहर

जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं क़िस्त का हस्तांतरण बटन दबाकर किया गया. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया.
Central Desk 31 May, 2022 1 minute read
Himachal Pradesh pm program live

–जनपद के समस्त विकास खंडों का जिला स्तर पर गरीब कल्याण सम्मेलन का किया गया आयोजन

–मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में आयोजित किए जा रहे गरीब कल्याण सम्मेलन में लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद

बलिया. शिमला, हिमाचल प्रदेश से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण सम्मेलन के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया गया.

 

प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं क़िस्त का हस्तांतरण बटन दबाकर किया गया. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया. जनपद के टीडी कालेज स्थित मनोरंजन हाल में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया. शिमला, हिमाचल प्रदेश से कार्यक्रम में अपनी गरिमामई उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में शिमला की पावन धरती व देवभूमि को प्रणाम करने का अवसर मिला है. यह जीवन का सौभाग्य है. प्रधानमंत्री जी ने कहा कि शिमला से आज देश के सभी लोग जुड़े हैं.

 

इस कार्यक्रम का प्रसारण सभी जनपदों में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज हिमाचल की पावन भूमि से देश के 10 करोड़ों से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 11वीं क़िस्त ऑनलाइन हस्तांतरण किया जा रहा है. यह खुशी का अवसर है. प्रधानमंत्री ने लद्दाख, बिहार, कर्नाटक आदि राज्यों के लाभार्थियों से संवाद किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओ का लाभ मिलने के उपरांत उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में आये बदलाव की जानकारी ली. लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. कहा कि सरकार की कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है। जिससे उनकी स्थिति में बड़ा बदलाव आया है और जीवन और ज्यादा सरल और खुशहाल हुआ है.

 

प्रधानमंत्री जी ने कहा कि वंचितों, गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया गया है और आगे भी दिया जाता रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अब तक करीब 2000 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किसानों को किया गया है. उन्होंने कहा कि 3 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मकान, 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ ,25 करोड़ से अधिक लोगों को 2-2 लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ तथा 45 करोड़ से अधिक बैंक खाते प्रधानमंत्री जन धन योजना में खोले गए हैं तथा कोरोना टीकाकारण 200 करोड़ तक पहुंचने वाला है. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है.  उन्होंने कहा कि 6 करोड़ से ज्यादा परिवारों को हर घर नल योजना के अंतर्गत स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया गया है. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से युवा को लाभान्वित किया गया है. इसमें 70% से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं. उन्होंने कहा कि 45 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ दिया गया है.

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर गरीब परिवारों को पक्का मकान मिले, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पाकर अनेकों लाभार्थी रोजगार करने वाले ही नहीं बल्कि रोजगार देने वाले भी बन गए हैं. उन्होंने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन से सेना को लाभ मिला है तथा राशन कार्ड की पोटेबिलिटी से राज्य के बाहर राशन पानी की सुविधा मिली है. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर जनपद में एक एक मेडिकल कॉलेज हो.

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया तथा उनको बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के पात्र व्यक्ति को मिले इस पर सरकार कार्य कर रही है. अनेकों लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है और योजनाओं का लाभ पात्रों को आगे भी मिलता रहेगा.  उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान हुआ है. योजनाओं का लाभ देने व उनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 

इस अवसर पर टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल में भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज कुमार पांडे, तथा नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार के अतिरिक्त योजनाओं का लाभ पाने वाले जनपद वासी उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ शिमला सीधा प्रसारण हिमाचल प्रदेश

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, युवक की मौत से घर में मचा कोहराम
Next: रेवती के कुंआ पीपर में अवैध कब्जाधारियों को हटाया

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.