Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • विधानसभा चुनाव में किस ओर होगी राजपूतों की गोलबंदी 
  • Uncategorised

विधानसभा चुनाव में किस ओर होगी राजपूतों की गोलबंदी 

इस बार भी उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जातीय गोलबंदी की बड़ी भूमिका रहेगी. विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था जैसे नारों के पीछे चुनाव में जातीय प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्हें जोड़ने का खेल वैसे तो लंबे समय से चल रहा है, इस बार भी कुछ ऐसा ही है.
News Desk 15 January, 2017 1 minute read
RAJPUT_PAINTING

लवकुश सिंह

इस बार भी उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जातीय गोलबंदी की बड़ी भूमिका रहेगी. विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था जैसे नारों के पीछे चुनाव में जातीय प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्हें जोड़ने का खेल वैसे तो लंबे समय से चल रहा है, इस बार भी कुछ ऐसा ही है. ऐसे में राजनीतिक दलों और विश्लेषकों का ध्यान चुनाव में राजपूत मतों की भूमिका पर भी है. उत्तर प्रदेश में राजपूत आठ फ़ीसदी के आस-पास हैं. उत्तर प्रदेश में संख्या के हिसाब से यह बड़ी जाति तो नहीं है, किंतु राजनीतिक रूप से 90 के दशक तक बहुत महत्वपूर्ण रही है.

युवा तुर्क चंद्रशेखर, विश्वनाथ प्रताप सिंह, वीर बहादुर सिंह, राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की राजनीति में प्रभावी रहे हैं. इसका मुख्य कारण है कि राजपूत सामाजिक रूप से दबदबे वाले, ग्रामीण उच्च वर्ग के प्रतिनिधि, लाठी से मज़बूत एवं ओपिनियन बनाने वाले माने जाते हैं. चुनावों में लाठी से मज़बूत होने के कारण बूथ मैनेजमेंट में यह प्रभावी जाति मानी जाती रही है. इसीलिए पार्टियों के प्रभावी राजनीतिक नेतृत्व के रूप में यह जाति छाई रही है. बाद में यादव, कुर्मी, दलित जैसी बड़ी संख्या वाली जातियां जब धन, लाठी और बोली से सशक्त होकर चुनावी राजनीति में प्रभावी हुईं तो राजपूत जाति का महत्व थोड़ा कम हो गया. नेतृत्व के स्तर पर सवर्ण प्रभाव वाली कांग्रेस के कमजोर होने पर दूसरी सवर्ण  प्रभाव वाली पार्टी भाजपा में इसके कई नेता महत्वपूर्ण पदों पर हैं.

उत्तर प्रदेश में भाजपा की राजनीति में राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, संगीत सोम वगैरह अनेक राजपूत चेहरे हैं. उधर, राजा भैया समाजवादी पार्टी के प्रभावी राजपूत चेहरा हैं. अमर सिंह के बारे में अभी कुछ कहना गलत होगा, वजह कि वह अभी के समय में खुद ही अस्थिर हैं. ऐसे में राजपूत मतों का विभाजन समाजवादी पार्टी और भाजपा में संभव है. समाजवादी पार्टी में राजपूत मतों के एक हिस्से का जाना भी इस बात पर निर्भर करता है कि अमर सिंह और राजा भैया कितनी चुनावी सभाएं कर पाते हैं. यह भी सहीं है कि राजनाथ सिंह अगर उत्तर प्रदेश के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होते तो राजपूत बड़ी संख्या में भाजपा की ओर जा सकते हैं. अगर उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया गया, तो राजपूत मत वहां जाएंगे जहां उनकी जाति का उम्मीदवार जीतने की स्थिति में होगा, फिर वह चाहे किसी भी दल का हो. पहले की ही तरह, वोट देते वक्त पार्टी से ज्यादा जाति देखी जाएगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनाथ सिंह और संगीत सोम सक्रिय होंगे और पूर्वी उत्तर प्रदेश में राजनाथ सिंह के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ के कारण राजपूत जाति का वोट भाजपा से जुड़ सकता है. राजा भैया के कारण सामाजवादी पार्टी के पक्ष में सेंट्रल उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पूर्वाचंल के कई हिस्सों में राजपूत आएंगे.

राजपूतों का यूपी में अभी भी बचा है प्रभाव

राजपूत जाति का उत्तर प्रदेश की राजनीति में अभी भी प्रभाव बचा हुआ है. सामाजिक रूप से ये प्रभाव घटने के बावजूद, कई क्षेत्रों में ये अब भी कायम हैं. खेती, नौकरी-पेशा और ठेकेदारी जैसे कामों में प्रभावी होने के कारण वे चुनावी मतों की गोलबंदी में आकर्षण एवं विकर्षण दोनों पैदा करते हैं. उनके प्रभाव के कारण कई बार दूसरी जातियों के मत भी उनके साथ और उनके राजनीतिक दलों की ओर झुकते हैं. वहीं कई बार इनके दबदबे से दुखी दूसरी जातियों का मत भी, उनकी उपस्थिति के कारण, उनसे जुड़ी पार्टियों के विरुद्ध जाता है. अब देखना यह होगा होगा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी राजपूत मतों को मोहने के लिए क्या रणनीति अपनाती है ?

Tags: चुनाव मिशन 2017 विधानसभा

Post navigation

Previous: मनियर के दियरा टुकड़ा 2 में आग से भारी तबाही
Next: सुखपुरा में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 को

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.