ग़ाज़ीपुर के बलिदानी धरती पर दो और वीर जवानों के नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. कश्मीर के माछिल सेक्टर में एलओसी पर तैनात मंगलवार को ग़ाज़ीपुर के दो जवान पाकिस्तानी फ़ौजियों के हमले में शहीद हो गए. शहीदों की ख़बर सुनते ही दोनों वीरों के परिवार पर मानों मातम का पहाड़ टूट पड़ा हो.

