Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • गाजीपुर के जांबाज सपूतों की आखिरी झलक का बेसब्री से है इंतजार
  • Uncategorised

गाजीपुर के जांबाज सपूतों की आखिरी झलक का बेसब्री से है इंतजार

कश्मीर के माछिल सेक्टर में एलओसी पर मंगलवार को गश्त करते वक्त पाकिस्तानी फौज के कायराना हमले में शहीद जवानों का पार्थिव शरीर का परिवारीजनों सहित गाजीपुर के लोगों को बेसब्री से इंतजार है. लोग अपने इन जांबाज सपूतों का अंतिम दर्शन करना चाहते हैं.
News Desk 24 November, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
gzp_shahid_2

गाजीपुर। कश्मीर के माछिल सेक्टर में एलओसी पर मंगलवार को गश्त करते वक्त पाकिस्तानी फौज के कायराना हमले में शहीद जवानों का पार्थिव शरीर का परिवारीजनों सहित गाजीपुर के लोगों को बेसब्री से इंतजार है. लोग अपने इन जांबाज सपूतों का अंतिम दर्शन करना चाहते हैं.

gzp_shahid_1
शहीद मनोज कुशवाहा का बेटा मानव और बेटी मुस्कान

उनमें मनोज कुशवाहा बिरनो थाने के बद्धोपुर और शशांक सिंह कासिमाबाद थाने के नसीरुद्दीनपुर के रहने वाले थे. उनके घरों पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा है. पुलिस कप्तान अरविंद सेन ने बताया कि उम्मीद है कि 24 नवंबर की दोपहर बाद दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर उनके घर लाए जाएं. इस बीच डीएम संजय कुमार खत्री भी शहीदों के घर पहुंचे. उनके परिवारीजनों का ढांढ़स बंधाए. एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि पप्पू सिंह भी दोनों शहीदों के घर गए. शोक संतप्त परिवारों से मिले और कहे कि एमएलसी श्री चंचल अपना एक माह का एक लाख रुपये का वेतन दोनों परिवारों को मदद के रूप में देंगे. साथ ही उनके गांवों में शहीद स्तंभ अथवा शहीद द्वार का अपनी निधि से निर्माण कराएंगे. दोनों गांवों में सोलर लाइट भी लगेगी.

gzp_shahid

उनके साथ माउंट लिटरा स्कूल के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, राजन सिंह, राजकुमार सिंह झाबर, तेजू सिंह, डॉ.प्रदीप पाठक आदि थे. शंशाक सिंह (24) की भर्ती सेना में वर्ष 2010 में राजपूताना राइफल में हुई थी. इन दिनों उनकी तैनाती 57 राष्ट्रीय राइफल में काश्मीर में थी. आखिरी बार वह जुलाई में छुट्टी आए थे. अभी इनकी शादी नहीं हुई थी. पाकिस्तानी फौजियों ने उनका शरीर छलनी कर दिया था. उनके बड़े भाई हिमांशु सिंह भी फौजी हैं और उनकी तैनाती भी कश्मीर में ही है. शहीद के घर शोक जताने पूर्व मंत्री शादाब फातिमा के अलावा सपा नेता डॉ.ब्रजभान सिंह बघेल, ब्रजेंद्र सिंह पहुंचे थे. बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर में शहीद मनोज कुमार कुशवाहा (31) के घर पर केवल चीत्कार ही सुनाई पड़ रही है. पत्नी मंजू देवी और मां शीला देवी का रो रो कर बुरा हाल है. मनोज सेना में वर्ष 2002 में भर्ती हुए थे. 20 अगस्त को छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन पाकिस्तानी सीमा में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उन्हें 28 अगस्त को सीमा पर बुला लिया गया. शहादत से कुछ घंटे पहले मनोज कुशवाहा अपने छोटे भाई बृजमोहन से फोन पर बात किए थे. और कहे थे कि वह दो-चार दिन में छुट्टी लेकर घर आएंगे. पिछले वर्ष बहन प्रिया की शादी में लिए कर्ज को भी लौटाएंगे. उनकी इच्छा थी कि छुट्टी में घर आकर मकान का अधूरा पड़ा काम को पूरा कराएं, लेकिन अरमान धरे के धरे रह गए. मनोज को दो संताने हैं. बेटा मानव और पुत्री मुस्कान.

https://ballialive.in/11823/hamare-lal-ke-kahan-chod-dihal-e-bhaiya/

दोनों रणबांकुरों में थी गहरी दोस्ती. शहीद मनोज के घर पहुंचे राजपूत रेजिमेंट के लांसनायक रविप्रताप सिंह ने बताया कि मनोज कुमार और शशांक सिंह एक ही साथ रहते थे. दोनों ड्यूटी से खाली होने के बाद साथ बाजार जाते. साथ भोजन करते. शहीद मनोज के पिता का ढाढस बढ़ाने सीओ हृदयानंद के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू भी पहुचे थे. दो जवान के एक साथ शहादत की पूरे जनपद में चर्चा है.

Related

Tags: कश्मीर कासिमाबाद गाजीपुर नसीरुद्दीनपुर पाकिस्तान बद्धोपुर बिरनो माछिल शहीद

Post navigation

Previous: एनडीए में बिहार का टॉपर अपना विकास भारद्वाज भी
Next: हमरी लाल के कहां छोड़ देहल ए भइया…..

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.