जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शनिवार को तीन थानों पर जाकर थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया. इस दौरान रसड़ा थाने पर दर्जन भर फरियादियों की समस्याएं भी सुनी और निस्तारण के लिए लेखपाल व पुलिस को दिशा निर्देश दिए.
Tag: नगरा
जिले में रिक्त प्रधान पद के चार ग्राम पंचायतों में उपचुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हो गया. इस दौरान कुल मिलाकर 60.3 % वोट पड़े.
विकास खण्ड़ों के ग्राम पंचायत में प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त स्थान/पदो पर 01 जुलाई को पूर्वान्ह 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान होगा.
गड़वार थाना के रतसर-पचखोरा मार्ग पर बुधवार की रात चारपहिया वाहन की चपेट में आने से दुकानदार दीना गुप्त (44) निवासी रतसर की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकला.
कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए. इनमें एक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. शेष घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.
नगरा – रसड़ा मार्ग पर राघोपुर चट्टी के समीप चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया.
कानून के ऊपर कोई नहीं है. कानून के दायरे में ही कोई कार्य होगा. किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा. उपर्युक्त बातें रसड़ा कोतवाली में आये एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया.
रसड़ा (बलिया)। रामलीला मैदान में ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के सदस्यों ने बैठक कर नगरा थाना के गौवापार के चौकीदार सुरेन्द्र पासवान की माता इंद्रासनी देवी (90 वर्ष) की मृत्यु पर शोक सम्वेदना व्यक्त किया. …
तहसील क्षेत्र के अधिकांश संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं तो उसका मुख्य कारण उनके निर्माण की कमियां तो है ही समयानुसार उनके मरम्मत का अभाव भी है.
गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव के सामने मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से चंद्रिका राम (60) की मौत हो गई. इसी क्रम में बलिया भरौली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में आठ साल की मासूम ने दम तोड़ दिया.
थाना क्षेत्र के बंजरिया ताड़ीबड़ागांव में एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट कर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति मनोज, सास दल सिंगारी सहित पांच के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
सीएचसी सिकंदरपुर के परिसर में स्थित शहीद बाबा के मजार के पास शनिवार की शाम आकर रुके एक व्यक्ति की मौत हो गई. उसकी पहचान नगरा थाना क्षेत्र के जुड़नपुर निवासी गुड्डू खरवार (40) के रूप में हुई है.
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय सुरेन्द्र विक्रम ने निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी में आंशिक संशोधन करते हुए कहा है कि अपने सौपे गये दायित्व का निर्वहन करें.
शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे सरायभारती के तिवारीपुर मोड़ पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई.
नगरा मार्ग स्थित छितौनी गांव के समीप बाइक एवं ट्रैक्टर की टक्कर बाइक सवार उपजिलाधिकारी का ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया.
सिकिया कोदई मार्ग पर रात के लगभग 9:00 बजे दुकान बंद करके घर वापस जा रहे स्वर्ण व्यवसायी को अज्ञात लोगों ने पीछे से हमला करके मारपीट कर घायल कर दिया तथा पास में पड़े गहनों से भरा बैग लूट कर भाग गए.
कई लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की जालसाजी कर बिना डीज़ल पेट्रोल के जनरेटर बेचने के आरोपी विजय शर्मा को बृहस्पतिवार को उभांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसका भाई संजय पुलिस की पकड़ से बाहर है.
विद्युत करेंट की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. इसमें एक मूक बधिर भी शामिल है.
स्थानीय तहसील क्षेत्र में आए दिन आंधी पानी आने पर पूरे तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है. इसका मुख्य कारण बिल्थरारोड में 132 केवीए का सबस्टेशन का न होना माना जा रहा है.
कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को दो लोगों की मृत्यु हो गयी. एक घर में मंगल गीत की जगह मातमी शोर गूंजने लगा तो दूसरे का आशियाना ही उजड़ गया.

