Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • खस्ताहाल सड़कों पर हाफते भागते ‘अपनों’ को टुकुर टुकुर निहारता सिकंदरपुर
  • Uncategorised

खस्ताहाल सड़कों पर हाफते भागते ‘अपनों’ को टुकुर टुकुर निहारता सिकंदरपुर

तहसील क्षेत्र के अधिकांश संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं तो उसका मुख्य कारण उनके निर्माण की कमियां तो है ही समयानुसार उनके मरम्मत का अभाव भी है.
News Desk 23 June, 2017 1 minute read
SIKANDARPUR_ROAD
सिकंदरपुर (बलिया) से संतोष शर्मा
तहसील क्षेत्र के अधिकांश संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं तो उसका मुख्य कारण उनके निर्माण की कमियां तो है ही समयानुसार उनके मरम्मत का अभाव भी है. निर्माण की गुणवत्ता में कमी का ही फल है कि यह सड़के समय पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई. जिसका कुफल आज उन पर आवागमन करने वालों को भोगना पड़ रहा है.
नवानगर ब्लॉक के बसारिकपुर, सीसोटार, लीलकर टीएस बंधा मार्ग को ही ले तो यह मरम्मत के अभाव में जर्जर है. शासन व प्रशासन में बैठे लोगों को न केवल मुंह चिढ़ा रहा है, बल्कि इस पर आवागमन काफी कठिनाई पूर्ण हो गया है. मार्ग का पिच जगह जगह उखड़ गई है. गिट्टियां हट जाने से जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं. यह गड्ढे अक्सर दुर्घटना के सबब बन रहे हैं. कभी-कभी तो उन गड्ढों में फंसकर साइकिल व बाइक सवार बंधा के नीचे गिरकर बुरी तरह से चोटिल हो जाते हैं.
सीसोटार गांव के लोगों के अनुसार चंद वर्ष पूर्व ही इस मार्ग को नए सिरे से पिच किया गया था. निर्माण में मानक की कमी के कारण चंद महिना बाद से ही पिच और गिट्टियां जो उखड़नी शुरू हुई. वह आज भी जारी है. बावजूद इसके संबंधित कोई अधिकारी इधर झांकने नहीं आया. न हीं अब तक इसकी मरम्मत अथवा नए सिरे से निर्माण की व्यवस्था की गई.
इसी प्रकार पंदह ब्लॉक के संदवापुर की किकोढा भी काफी खस्ताहाल है. दोनों गांव को जोड़ने वाला यह मार्ग आज भी कच्चा पड़ा हुआ है. जिससे बरसात के दिनों में पैदल तो दूर साइकिल व दोपहिया वाहनों से आवागमन ठप पड़ जाता है. इसी तरह लंबे समय से मांग के बावजूद नगरा मार्ग के रामपुर चट्टी से संदवापुर तक जाने वाले माइनर नहर मार्ग को आज तक पक्का नहीं किया गया. यदि इस कच्चे मार्ग को पिच कर दिया जाता तो अनेक गांव के लोग काफी लाभान्वित होंगे. यही दशा बलिया मुख्य मार्ग से चकखान बंगरा मार्ग की है, इस मार्ग पर बिछा खड़ंजा जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे लोग आवागमन की कठिनाई झेलने को विवश है.
सड़कों के निर्माण में कमीशन खोरी कैंसर का रूप धारण कर चुकी है. यह कमीशन खोरी का ही कमाल है कि सड़कें जल्द टूट जाती हैं. जांच के लिए आवेदन पत्र देने पर कमीशन खोरी में शामिल सभी पक्ष एकजुट होकर जांच में बाधा पहुंचाते हैं. फलतः अंत में नतीजा ढाक के तीन पात की तरह निकलता है.इसलिए कैंसर रूपी कमीशन के रोग की बड़ी सर्जरी अब आवश्यक हो गया है – नीरज कुमार राय
नागरिकों में जागरूकता का अभाव तथा दायित्व से पलायन की प्रवृत्ति गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण में बाधक बन रही हैं. यदि निर्माण के साथ लोग तत्पर रहें और कमियां देख आगे का काम कठोरतापूर्वक रोक दें तो ठेकेदार व अधिकारी निश्चित रूप से मानक के अनुसार कार्य करने को विवश हो जाएंगे. रोकने के बाद किसी तरह की लालच या अनर्गल दबाव से उन्हें परहेज करना होगा, तभी सड़कें मानक के अनुसार बनेंगी व टिकाऊ और आवागमन में सुगम होंगी – पारस नाथ शर्मा
कोई भी क्षेत्र अच्छी सड़कों के बल पर ही उन्नति कर सकता है. सिकंदरपुर के पिछड़ने का मुख्य कारण यहां अच्छी सड़कों का अभाव ही है. ऐसा नहीं कि शासन द्वारा सड़कों के निर्माण हेतु धन उपलब्ध नहीं कराया जाता है. उपलब्ध धन का सदुपयोग न होकर उसका बड़ा भाग चंद लोगों की जेब में चला जाता है. लोगों की यह प्रवृत्ति समूचे समाज को संकट में डालने वाली है – संगीता गुप्ता
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने हेतु शासन द्वारा निर्धारित 15 जून की सीमा को पकड़ने हेतु इलाके के गांव के कुछ सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू हुआ. उक्त निर्माण कार्य औपचारिकता मात्र रहा. कारण कि जितना घटिया स्तर का निर्माण किया गया वह सभी पक्षों को मुंह चिढ़ा रहा है. आनन फानन में कराए गए इन कार्यों की सूक्ष्म जांच समाज होने पर असलियत सामने आ जाएगी -प्रियंका श्रीवास्तव
Tags: बसारिकपुर लीलकर सड़कें संदवापुर सिकंदरपुर सीसोटार

Post navigation

Previous: ज्ञापन सौंप राशन कार्ड सर्वे में हो रही गड़बड़ी पर आक्रोश जताया
Next: विद्युत स्पर्शाघात से वृद्धा की मौत,परिजन को मिली सहायता

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.