मातृत्व सप्ताह में कुपोषण से बचाने का अभियान

शासन के निर्देशानुसार इस माह में 21 से 28 सितम्बर तक मातृत्व सप्ताह मनाया जाएगा. इस दौरान गांव स्तर पर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने का अभियान चलेगा. साथ ही गर्भवती महिलाओं की पूरी जांच होगी.

बीमारियों और मच्छरों से दूर रहने पर जोर

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई)/एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिन्ड्रोम (एईएस) बीमारी के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उपाय करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने को कहा.

बाढ प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव हो-नारद

प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ पीडितों को राहत सामग्री एवं बाढ्र से प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, फागिंग, दवा का छिड़काव, क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत युद्ध स्तर पर किया जाय.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 5 को

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस 05 सितम्बर को विकास भवन सभागार में अगस्त माह में हुए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे.

बाढ़ पीड़ितों के लिए छह टैंकर संचालित

राहत के लिए 62 बाढ़ चौकियां, 62 राहत शिविर, 45 राहत वितरण केंद्र संचालित है. राहत शिविर में 26,600 लोगों ने शरण लिया है. बुधवार तक 41,535 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. 41 मेडिकल टीमें लगी है और 37,126 लोगों का उपचार किया जा चुका है.