खड़सरा बाजार में कार-बाइक की भिड़ंत, घायल बुजुर्ग ने बनारस में दम तोड़ा

खेजुरी थाना क्षेत्र के बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खड़सरा बाजार में कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आस-पास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.

आठ महीने से जला पड़ा है पंदह गांव का ट्रांसफॉर्मर

सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के पंदह गांव में विगत 8 माह से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बस स्टेशन चौराहे पर 24 दिनों से 100 केबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उपभोक्ताओं व दुकानदारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.

रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, पुलिस को सौंपा

उभाव थाना क्षेत्र के बभनियावं ग्राम में गुरुवार की रात ग्रामीणों ने रंगे हाथ एक चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. गुरुवार की रात चोर ने देवेंद्र के घर में घुसकर टॉर्च चुरा लिया.

मारपीट में आधा दर्जन महिलाएं घायल, चार बलिया रेफर

उभाव थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुई मारपीट में आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया

सिकंदरपुर को चाहिए एक पार्क, जहां मन गार्डेन गार्डेन हो जाए

भारतीय गांव आज धीरे-धीरे लघु शहर एवं नगर- महानगर में परिवर्तित होते जा रहे हैं. नगरों का यह विस्तार व गांव का शहरीकरण हमें प्रकृति से काफी दूर ले जा चुका है.

तेंदुआ गांव में मारपीट में युवती सहित दो लोग घायल

तेंदुआ गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवती सहित दो लोग घायल हो गए. दोनों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

करम्मर व मनियर में डीएम ने लिया गेहूं खरीद का जायजा

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने शुक्रवार को गेहूं खरीद की स्थिति का जायजा लिया. मण्डी परिसर में विपणन कार्यालय के सामने हो रही खरीद का जायजा लेने के बाद करम्मर व मनियर गोदाम पर हो रही खरीद का निरीक्षण किया.

जाधव को सजा सुनाए जाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जेल में बंद भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को सजा सुनाए जाने को लेकर यहां के लोग भी पाकिस्तान के खिलाफ मुखर होने लगे हैं.

अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारियों को फाइनल टच दिया

श्री वनखंडी नाथ मठ डुंहा के प्रांगण में भक्तों की एक बैठक हुई. इसमें अगले 7 मई से शुरू होने वाले अद्वैत शिव शक्ति महा यज्ञ की सफलता हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

चंद्रशेखर को राजनीति का आदर्श पुरुष बताया

जनता इंटर कॉलेज नवानगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगवान पाठक ने उन्हें राजनीति का आदर्श पुरुष बताया.

गेहूं का डंठल जलाने पर जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

थाना क्षेत्र के जजौली गांव में खेत में गेहूं का डंठल जलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे एवं पत्थर चलने लगे, जिसमें मनीष (22), कमलेश (35), हीरालाल (45) व अजीत (20) घायल हो गए.

पूर्व प्रधानमन्त्री चन्द्रशेखर का जयन्ती समारोह 17 को 

जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण में 17 अप्रैल को 11 बजे दिन से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी.

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली आगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका

बाल विकास परियोजना अधिकारी नवानगर सरस्वती शाक्य ने शनिवार को आधा दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.

महापुरुषों का जीवन हमें त्याग, बलिदान और समर्पण सिखाता है – डॉ. प्रसाद

महापुरुषों का जीवन हमें त्याग, बलिदान और समर्पण की भावना सिखाता है. इनसे हमें सीख लेनी चाहिए तथा निरंतर जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए.

सीवानकला में बजरंगबली की अगुवाई में धूमधाम से निकला जुलूस

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के सीवानकला गांव में शनिवार को महावीरी झंडा का जुलूस धूमधाम से निकला जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों नर-नारियों ने भाग लिया.

एसडीएम व सीओ ने स्लाटर हाउस पर छापा मारा

शासन के निर्देश और प्रशासनिक सख्ती के कारण यह अवैध रूप से पशुओं के वध का कार्य बंद हो गया है, जिससे मीट खाने के शौकीन लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है.

संसद में कानून बनाकर हो राम मंदिर निर्माण – विहिप

सोमनाथ की भांति ही संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराना चाहिए. इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है. यह विचार है विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप जी का.