हादसे के दो महीने बाद लेखपाल आकाश सिंह की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की है। दुर्घटना में तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है
बैरिया क्षेत्र के रानीगंज बाजार में बैरिया थाने के रानीगंज हलका इंचार्ज प्रदीप कुमार व नारायणगढ़ के कुछ युवकों के साथ सड़क पर खड़ी पिकअप हटाने को लेकर गाली गलौच के बाद मारपीट हो गई
राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। शुक्ल छपरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर 63333 अप पाटलीपुत्र बलिया पैसेंजर ट्रेन पर रविवार को चढ़ते समय क्षेत्र के करमानपुर निवासी मोहम्मद इद्रीश (30 वर्ष) का ट्रेन पर चढ़ते समय एक पैर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस जाने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गये
पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचा व कारतूस के अलावा डकैती का सामान तथा लूट की बाइक बरामद हुई है
शादी के महज 19 दिन बाद नवविवाहिता ससुराल से सोना-चांदी के आभूषण समेटकर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
रानीगंज कस्बे में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे और आसपास की गहन तलाशी ली तो छत पर रखे एक बक्से से एक किन्नर का शव बरामद हुआ
बैरिया बाजार में स्टेट बैंक शाखा के सामने बुधवार को मनबढ़ युवकों ने बैरिया थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी विशाल प्रताप सिंह (25) को चाकू से हमला कर घायल कर दिया
बैरिया थाना क्षेत्र के भीखाछपरा नई बस्ती (मूंज के डेरा) में रविवार की रात मोतीलाल गोड़ के घर हुई लूट की घटना को बैरिया पुलिस ने चोरी के रूप में दर्ज किया जिस पर पुलिस अधीक्षक डा. ओमवीर सिंह ने सख्त कार्रवाई की है
संसार टोला बंधे पर केशव राय के डेरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.