Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. बैरिया थाना क्षेत्र में छत पर सूखने के लिए कपड़ा फैलाने गई एक महिला गायत्री देवी (55 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय रामबली वर्मा बंदर से बचने की कोशिश में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गायत्री देवी शनिवार को घर के कपड़ों को धोकर सूखने के लिए छत पर फैलाने गई थीं की छत पर पहले से बैठे बंदर ने उन्हें दौड़ा लिया जिससे वह छत से नीचे गिर गईं, और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम गायत्री देवी की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनका शव वाराणसी से गांव आने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार अत्यंत ही गरीब है, दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है, तीन छोटे बच्चे हैं जो गायत्री देवी के निधन के बाद अनाथ हो गए हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा गायत्री देवी की अंत्येष्टि गंगा तट पर बृहस्पतिवार को की गयी। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा गांव बन्दरों के आतंक से परेशान है। बंदरों को पकड़वाने के लिए बन विभाग व तहसील के अधिकारियों से कई बार आग्रह किया गया किन्तु कोई कार्रवाई नही हुई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


