Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बांसडीह पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सड़क पर उतरी। अचानक शुरू हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हलचल मच गई।
सीओ जयशंकर मिश्र और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच-पड़ताल की। दोपहिया वाहनों की डिक्की खुलवाकर तलाशी ली गई। वाहन चालकों से कागजात, हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर चलने के संबंध में पूछताछ की गई।

चारपहिया वाहनों की भी सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।
धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस की यह कवायद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से वाहनों की जांच करते नजर आए। अचानक हुई चेकिंग से सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
इस दौरान एसएसआई अजय पाल, प्रभारी निरीक्षक क्राइम अरुण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
