
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया, बलिया. मुंडन संस्कार में शामिल होने गंगा घाट पर आये एक 17 वर्षीय किशोर गहरे पानी में स्नान करते वक्त डूब गया. सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास किया लेकिन लड़के को नहीं ढूंढ़ पाए. उधर नाती के डूबने की सूचना पर उसकी नानी की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार दलपतपुर निवासी विकास कुमार यादव (17 वर्ष) पुत्र अमरनाथ यादव अपने मामा प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव के घर हेमंतपुर में रहकर पढ़ रहा था। गुरुवार के दिन पड़ोस के एक परिवार के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए वह दुबे छपरा गोपालपुर गंगा घाट पर गया था। मुंडन संस्कार हो ही रहा था कि इस बीच विकास स्नान करते वक्त गंगा के गहरे जल में समा गया.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ग्रामीणों के हो हल्ला पर घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने खोजने का बहुत प्रयास किया। विकास का कहीं आता-पता नहीं चला। सूचना पर पहुंचे बैरिया थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी बैरिया संजय वर्मा, क्षेत्राधिकार बैरिया मोहम्मद फहीम, नायब तहसीलदार दीपक सिंह मौके पर पहुंचकर गोताखोर अमर नाथ चौधरी समेत तीन गोता खोर को कई बार नदी में उतारा परन्तु विकास का कहीं पता नहीं चला. मौके से ही एसडीएम बैरिया ने रेवती के गोताखोर समेत एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाने के लिए सूचना भेजी हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
वही विकास यादव की डूबने की सूचना ज्यों ही हेमन्तपुर पहुंची तो विकास की नानी निर्मला देवी (70 वर्ष) दहाड़े मार कर गिर गईं और उनकी भी मौत हो गयी। इसकी खबर जब घाट पर पहुंची तो भांजे को निकालने के प्रयास में लगे प्रधान प्रमोद यादव भी कई बार गश खाकर गिर गए जिसे ग्रामीण गांव लेकर पहुंचे। ग्रामीणों की माने तो विकास अपने पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था और ननिहाल में भी इकलौता नाती था।
मृतका निर्मला देवी के पति स्वर्गीय राजेंद्र यादव पहले गंगापुर ग्राम पंचायत के प्रधान थे। उनके मृत्यु होने के बाद उनके पुत्र प्रमोद यादव प्रधान हुए। अब मृतका की पुत्रवधू प्रभावती देवी पत्नी प्रमोद यादव ग्राम प्रधान है। निर्मला देवी के असामयिक निधन के सूचना पर उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। दर्जनों गांव के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व विशिष्ट लोग उनके आवास पर संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच गए। प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने बताया कि गंगा में डूबे विकास को उनकी मां ने ही पाला-पोसा था। मां उससे बहुत प्यार करती थी। पांच बहनों के बीच विकास इकलौता भाई था। जिसका गंगा में डूबने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। उनको दिल का दौरा आया और वह इस दुनियां से चली गयीं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

