Ballia-गांव में सांड का आतंक, एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल किया, जिम्मेदार टालमटोल में लगे

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बैरिया,बलिया. बैरिया क्षेत्र के बहुआरा गांव में हिंसक हो चुके एक सांड का आतंक फैला हुआ है. सांड के हमले से हाल के दिनोंमें अब तक एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।

ग्रामीण ने बताया कि शनिवार की शाम को सांड भड़ गया था और ग्रामीणों पर हमला बोल दिया जिससे भीम सिंह व भानु पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं. इनके हाथ की हड्डियां व उंगलियां टूट गई है। साथ ही लगभग एक दर्जन ग्रामीणों को हल्की चोट आई है।

ग्रामीणों ने सांड को गांव से निकलने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि हम लोगों के आग्रह पर उपजिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को सांड को कब्जे में कर गांव से निकाल कर गौशाला में डालने का निर्देश दिया। उधर पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सांड पकड़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है जिससे यह संभव नहीं है। ऐसी परिस्थिति में ग्रामीण खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं और उनमें काफी आक्रोश है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel