Ballia-लेखपाल की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ दो महीने बाद केस दर्ज, देरी की यह थी वजह

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बैरिया,बलिया. हादसे के दो महीने बाद लेखपाल आकाश सिंह की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की है। दुर्घटना में तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।

बैरिया तहसील में तैनात लेखपाल आकाश सिंह दो महीने पहले तहसील का काम निपटाकर हल्दी थाना क्षेत्र में अपने गांव मझौआ जा रहे थे. बैरिया के चिरैया मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया था। बलिया के चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया था जहां दो महीने बाद इलाज करा कर अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर मंगलवार को बैरिया थाने में दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखपाल आकाश सिंह ने बताया कि वह लगातार अस्पताल में बेड पर पड़े हुए थे इसलिए अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करा पाए हैं। प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE