Tag: बैरिया
बैरिया(बलिया)। स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित तहसील दिवस पर क्षेत्र के समाजसेवी दुर्गविजय सिंह उर्फ झलन ने उपजिलाधिकारी बैरिया को शिकायती पत्र देकर बैरिया व मुरली छपरा शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों में 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति विद्यालय दिए गए धन में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए जांच एवं कार्यवाही की मांग की है
बैरिया(बलिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में भूमि समतली के लिए मेंटनेंस खर्च दिखा कर करोड़ो रूपये के घपलेबाजी की चर्चा आम हो रही है.महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना मनरेगा में र्वष 2016-17 में कुल 31 ग्राम पचांयतो में से 26 ग्राम पचायतों से प्रधानो के गैर जानकारी में ब्लाक के अधिकारी कर्मचारियो के मिली भगत से करोड़ों रुयया हजम कर लेने का मामला प्रकाश में आया है.
दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शिवानंद गिरि पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे जमीन में गाडे गए एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. भगवानपुर गांव के ही परमेश्वर गिरी द्वारा सूचना दिए जाने पर उप जिलाधिकारी बैरिया अवधेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दुबे, थानाध्यक्ष दोकटी, बैरिया, हल्दी, रेवती आदि सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे.
