Tag: बैरिया
बैरिया(बलिया)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय वाराणसी द्वारा संचालित शास्त्री-आचार्य परीक्षा 15 मई से शुरू हो रहा है. उक्त आशय की जानकारी देते हुये द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के प्राचार्य डा अरविन्द कुमार राय ने बताया कि परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र का वितरण 13 मई को महाविद्यालय के कार्यालय से होगा.
हॉस्पिटल मोड़ कोटवा से बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला व वहां के राष्ट्रीय ध्वज लेकर पाक प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, हिंदू युवा वाहिनी व पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के छात्र नेता पदाधिकारीगण जुलूस लेकर निकले. यह लोग जम्मू कश्मीर में एलओसी पर गस्ती दल के दो सैनिकों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे.
