Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • अपनी सरकार के सिंचाई विभाग के खिलाफ बैरिया विधायक ने खड़ी की मानव श्रृंखला
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

अपनी सरकार के सिंचाई विभाग के खिलाफ बैरिया विधायक ने खड़ी की मानव श्रृंखला

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने शनिवार को दुबे छपरा से लगभग चार किलोमीटर मानव श्रृंखला खड़ी करके सिंचाई विभाग के अधिकारियों, उच्चाधिकारियों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर दिया.
News Desk 13 May, 2017 1 minute read
BAIRIYA_MLA

कहा जनता के लिए कोई कुर्बानी देने को तैयार हूं, नहीं होने दूंगा लूट-खसोट

बैरिया (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने शनिवार को दुबे छपरा से लगभग चार किलोमीटर मानव श्रृंखला खड़ी करके सिंचाई विभाग के अधिकारियों, उच्चाधिकारियों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर दिया. विधायक दुबेछपरा व उसके आस पास के गांव के बाढ़ व कटानरोधी कार्य शुरू कराने के लिए आंदोलित हैं. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विभाग चाह रहा है कि काम में लेट किया जाए और जब बाढ़ का पानी भर जाए कब काम शुरू करवाया जाए. ताकि लूट-खसोट में गुंजाइश रहे. लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा.

विधायक ने बताया कि इसके लिए मैं जिलास्तरीय संबंधित उच्चाधिकारियों बाढ व सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, मंत्री आदि से अनुरोध कर चुका हूं. मेरी कोशिश है कि समय रहते काम शुरू कराया जाए. ताकि लोगों को बाढ व कटान के समय में राहत मिल सके. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. हमें तो आश्वासन दिया जा रहा है कि कल से काम शुरू हो जाएगा. इसके लिए 29 करोड रुपये धन स्वीकृत हो गया है. कल से परसों से काम शुरू हो जाएगा ऐसा आश्वासन तो मिल रहा है, लेकिन काम शुरू नहीं हो रहा है.

सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी भ्रष्ट है. विवश होकर मुझे ऐसा कदम उठाना पडा है. अब मैं पीछे नहीं हटूंगा. यह पूछे जाने पर कि आप अपनी ही सरकार में अपने सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. पार्टी नेतृत्व आप पर कार्रवाई भी कर सकता है. इसके जवाब में विधायक ने कहा कि हमें जनता ने चुना है. हम जनता के बीच से ही तो है. इसलिए जनता के साथ रहकर उनके संघर्षों के लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा. इतना ही नहीं, अगर बाढ़ कटान विरोधी कार्य तत्काल शुरू नहीं होता है तो यही दुबेछपरा हनुमान जी के मंदिर पर 24 मई से मैं बेमियादी अनशन पर बैठूंगा.

विधायक ने बताया कि गंगा तटवर्ती इलाके के लगभग एक लाख परिवार हर साल बाढ़ व कटान से प्रभावित होते हैं और यह परंपरा चलती चली आ रही है कि बाढ़ का पानी भर जाने के बाद कटान रोधी कार्य शुरू किया जाता है. जिसमें धरातल पर काम कम और कागज पर अधिक दिखाकर धन का बंदरबांट हो जाता है, नहीं तो आजादी के इतने दिनों बाद अरबों रूपया खर्च करने के बाद भी क्या बाढ व कटान से इलाके को सुरक्षित नहीं किया जा सकता था. यहां हम लूट खसोट की परंपरा को समाप्त करने में कोई कोर कसर नहीं उठा रखेंगे.

विधायक द्वारा आवाहन किए गए इस मानव श्रृंखला में गंगा और घाघरा कटान प्रभावित इलाकों के अलावा लगभग हर गांव से काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. दुबेछपरा में पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया अवधेश कुमार मिश्र को तत्काल बाढकटाने रोधी कार्य नहीं शुरू होने पर 24 मई से बेमियादी अनशन पर बैठने की चेतावनी भरा पत्रक विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने सौंपा. उप जिलाधिकारी ने इस मांग को संबंधित उच्चाधिकारियों को पहुंचाने का आश्वासन दिया. इसके बाद मानव श्रृंखला विसर्जित हुई.

Tags: बाढ़ बैरिया भाजपा सिंचाई विभाग

Post navigation

Previous: घरवाले गए थे रिश्तेदारी में, गृहस्थी जल कर राख
Next: गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष, गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.