Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आशनाई में गई सोनू की जान, महंगा पड़ा दोस्त की बीवी से इश्क
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

आशनाई में गई सोनू की जान, महंगा पड़ा दोस्त की बीवी से इश्क

सोनू की हत्या का राज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने खोला. मालूम हो कि दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर के पीछे हत्या कर सोनू के शव को गाड़ दिया गया था.
News Desk 11 May, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BALLIA_DOKATI
बैरिया (बलिया)। सोनू की हत्या का राज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने खोला. मालूम हो कि दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर के पीछे हत्या कर सोनू के शव को गाड़ दिया गया था.
पुलिस अधीक्षक  ने बताया कि पुलिस ने हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, चाकू एवं बोलेरो (यूपी 60 एम 7255) को भी बरामद कर लिया है. तीसरा हत्यारोपित भी जल्द पकड़ में आ जायेगा. पुलिस अधीक्षक  सुजाता सिंह ने बताया कि गुरुवार को बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन राय के टोला के पास से वांछित भगवानपुर निवासी गोविन्दा पासवान पुत्र चन्देश्वर पासवान को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह, सोनू यादव उर्फ अतीश कुमार यादव पुत्र शिवशंकर यादव, बृजेश यादव पुत्र दिलीप यादव, अनूप गोंड पुत्र मंगरू गोंड, गुड्डू पुत्र लल्ला प्रसाद कमकर निवासीगण-भगवानपुर व सुजीत पासवान पुत्र शिवकुमार उर्फ बुलेश्वर निवासी दलकी आपस में दोस्त हैं.
वह, सोनू एवं सुजीत पासवान एक डांस पार्टी और वीडियो कैमरा चलाने का कार्य करते हैं. सुजीत काम के साथ ही बोलेरो यूपी 60 एम 7255 भी चलाता है. डांस पार्टी में डांसर शीला उसकी पत्नी के रूप में उसके साथ रहती है. उससे उसकी एक बच्ची भी है. कुछ दिनों से सोनू यादव की नजर उसकी पत्नी पर थी. इसे लेकर उसने कई बार सोनू को समझाया, लेकिन वह नहीं माना और शीला को भगा ले जाने की योजना बना लिया. इसकी जानकारी होने पर उसने सुजीत एवं बृजेश के साथ मिलकर सोनू यादव को रास्ते से हटाने की योजना बनायी. 09 मई को पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सोनू यादव को वह, सुजीत एवं बृजेश लेकर शिवनंदन पूमावि में गये, जहां सभी लोगों ने बैठकर शराब पी.
नशा हो जाने पर उसने बीयर की बोतल तोड़कर एवं चाकू से सोनू यादव के गले, सिर व कंधे पर वार किया. इससे सोनू  की मौत हो गई. इसके बाद वह अपने डेरा की पलानी से फावड़ा ले आया और तीनों लोग मिलकर सोनू यादव को घसीटते हुए स्कूल के पीछे खाली खेत में ले गये और गड्ढ़ा खोदकर शव को गाड़ दिया.
गोविन्दा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामानों को बरामद किया गया. पुलिस ने गोविन्द पासवान एवं बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुजीत की तलाश जारी है. गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ दोकटी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लालगंज जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, उदयनाथ यादव, ताहिर अली व जय सिंह कुशवाहा शामिल है.

Related

Tags: एसपी दोकटी पुलिस बैरिया भगवानपुर हत्या

Post navigation

Previous: उर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
Next: जिलाधिकारी ने समाजवादी पेंशन के सत्यापन के सम्बन्ध में नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश

ये भी पढ़ें

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

You may have missed

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.