Tag: बेल्थरारोड
स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के खरीद -दरौली घाट की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित क्रशर प्लान्ट के समीप छापा मार कर गांजा की तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद पकड़े गए व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक धारा के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस उस का न्यायालय के लिए चालान कर दिया है.
कोरोना काल के कारण दो साल बाद क्षेत्र के हल्दी, मनियर, बेल्थरा रोड सिकंदरपुर सोनवानी, बिगही, कृपालपुर, कठही पुरास,रेपुरा,सीताकुण्ड, गायघाट,सहित दर्जनों गांवों में मुहर्रम का त्योहार धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ मनाया गया. ताजियाा जुलूस भी निकाला गया. जिसमे ताजिया ,गाड़ी व लोगों के हाथ मे तिरंगा था.
घायल सरिता मौर्या 50 वर्ष पत्नी सुग्रीम मौर्या ने बताया की बुधवार की भोर में मेरी बेटी नीतू मौर्या 16 वर्ष सुग्रीम मौर्या भैंस को चारा खिलाने के लिए खेत के तरफ गई हुई थी. उसी दौरान 3 लोगों ने उस पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने गई हमारी भतीजी प्रीति पर भी लोगों ने लात घुसा और डंडे से हमला कर दिया जिसमें वह भी बुरी तरह जख्मी हो गए.
