प्रधानाध्यापक हरेराम राय को पुत्र शोक

प्रा.वि.वाजिदपुर नं.2 के प्रधानाध्यापक हरेराम राय के पुत्र अंकित राय (30) की मृत्यु सड़क दुर्घटना मे हो गई. अंकित चित्रकुट जा रहे थे. इस सूचना से इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय गणमान्य लोगों ने दिवंगत की आत्मिक शांति और शोकाकुल परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

अनियमितता पर प्रधानाध्यापक सस्पेंड, दो के वेतन रुके

एमडीएम एवं प्रबंध समिति के एकाउंट से चार लाख 88 हजार रुपये नियम विरूद्ध तरीके से आहरित करने के मामले में बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है

नई सुबह की तरह है आंचल और आरिफ – बीएसए

कुशाग्र बुद्धि के धनी दो बच्चों को बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने अपने कार्यालय में सम्मानित करते हुए कहा कि कौन कहता है कि गुदड़ी में लाल नहीं होता. गरीबी से जूझकर पढ़ने वाले बच्चों के लिए कक्षा पांचवीं की छात्रा आंचल व तीसरी का छात्र मो. आरिफ कुरैशी ‘नई सुबह‘ की तरह है.

डीएम ने बांटा थाली-गिलास, बीएसए ने ड्रेस

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वजीरापुर पर बच्चों को थाली व गिलास देकर इसकी शुरुआत की. इस अवसर पर अध्यापक सुनील गुप्ता को आदर्श शिक्षक के सम्मान से नवाजा गया. दुबहड़ ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओझवलिया पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने निःशुल्क ड्रेस वितरण किया.

मीडिया का खांटी ‘हीरा’ बीएसए इलेवेन पर पड़ा ‘बीस’

हीरालाल यादव के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मीडिया एकादश ने शुक्रवार को यहां वीर लोरिक स्टेडियम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दोस्ताना मैच में बीएसए इलेवेन को 20 रनों से पराजित कर दिया.