खेलकूद महाकुंभ में 28 अक्टूबर को मीडिया एकादश व बीएसए एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा.
खेलकूद महाकुंभ में 28 अक्टूबर को मीडिया एकादश व बीएसए एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा.
सतरंगी फिजां में सराबोर वीर लोरिक स्पोटर्स स्टेडियम में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के कलाबाजों की मौजूदगी अपनी अलग ही छटा बिखेर रही थी.
खेल की विभिन्न विधाओं चाहे वह गंवई परिवेश में खेला जाता हो या फिर शहरी आबोहवा में, सब कुछ वीर लोरिक स्पोटर्स स्टेडियम में 25 से 28 अक्टूबर तक एक ही प्लेटफॉर्म पर दीदार का मौका दर्शकों को देगा. अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले छोटे धुरंधरों का आगमन सोमवार को शुरू हो गया.
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेल-कूद तथा शारीरिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु शासन के निर्देश अनुसार खेल-कूद एवं शिक्षा को अंशकालिक संविदा पर अनुदेशकों की नियुक्ति के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा कार्यालय तथा नेट के आकड़ों में आ रहे अन्तर को सुधार करने के लिए प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा है.
परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील योजना के अंतर्गत बच्चों को भोजन करने के लिए अब विद्यालय में ही बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे.