बार-बार निर्देश के बावजूद विद्यालयों की रंगाई-पुताई न कराने पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने 42 प्रधानाध्यापकों-प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक दिया है. इसमें पंदह ब्लाक के 25 तथा नवानगर ब्लाक के 16 लोग शामिल है.

बेसिक शिक्षा का जनपदीय खेलकूद महाकुम्भ तीसरे दिन पूरे शबाब पर रहा. नन्हें-मुन्ने कलाबाजों ने शारीरिक के साथ मानसिक दक्षता में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया. खो-खो प्रतियोगिता में हनुमानगंज ब्लाक के तहसीली स्कूल का पताका सभी वर्गो में लहराया. प्राथमिक (बालक) पीटी में बेलहरी ब्लाक पहले नम्बर पर रहा, जबकि दूसरा स्थाना नवानगर ब्लाक को मिला.
खेल महाकुम्भ में बुधवार को शिक्षकों की दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. सांस्कृतिक संध्या पर आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में कस्तुरबा रसड़ा ने जीत दर्ज किया.
खेलकूद महाकुम्भ के दूसरे दिन परिषदीय व कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के खिलाड़ियों ने खेल के विविध आयामों में अपने हुनर से उपस्थित जनों का दिल जीत लिया. चाहे वह कबड्डी रही हो या लम्बी कूद या फिर दौड़.
खेल महाकुम्भ के प्रथम दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें परिषदीय शिक्षकों द्वारा अपनी विधा से अलग हटकर काव्य पाठ का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के नामकरण के अनुरूप परिषदीय शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक कविता पाठ कर उपस्थित जनों को यह बता दिया कि हुनर गंवई परिवेश में भी पल्लवित और पुष्पित हो सकता है.