उ प्र बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मतीकुर्रहमान के पिता हाजी जमील अहमद खान के आकस्मिक निधन के चलते संगठन के सदस्यों में शोक व्याप्त है.
उ प्र बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मतीकुर्रहमान के पिता हाजी जमील अहमद खान के आकस्मिक निधन के चलते संगठन के सदस्यों में शोक व्याप्त है.
द्वाबा राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज के विशाल मैदान में बैरिया ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में जुटे विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने पीटी, परेड, दौड, कूद, गायन, नृत्य आदि में अपने हुनर का जलवा बिखेरा. इस मौके पर मौजूद खेल प्रेमियों को मन्त्र मुग्ध कर दिया.
‘सुपर नाइंटी‘ स्कूल के प्रधानाध्यापकों की कार्यशैली पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने न सिर्फ चर्चा किया, बल्कि इन विद्यालयों पर एक-एक वाटर प्यूरिफायर भी प्रदान किया. यही नहीं, बीएसए ने भरोसा दिलाया कि इन विद्यालयों पर प्रार्थना के लिए लाउडस्पीकर जल्द उपलब्ध कराया जायेगा.
कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर बालक व बालिका दोनों वर्ग में एनपीआरसी अखार विजेता व आमघाट उपविजेता रहा. उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में एनपीआरसी जमुआ विजेता व अखार उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में एनपीआरसी सहरसपाली विजेता व डुमरी की टीम उपविजेता रही.
शिक्षा क्षेत्र के सरदासपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुकवार को ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो के बालक बालिकाओं ने भाग लिया.