इस बार दलपतिपुर प्राइमरी स्कूल में हुई चोरी

बैरिया थानान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय दलपतिपुर के रसोई घर के ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार के रात उसमें रखे दो सिलिंडर, दो स्टील की बाल्टियां, एक भगोना, एक कठौती व तीन बोरी खाद्यान्न चुरा ले गए.

मुरलीछपरा में मतदाता जागरूकता रैली निकली

गांधी जयंती के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बैरिया, रसड़ा व मुरलीछपरा बीआरसी से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. बैरिया में बीएसए डॉ. राकेश सिंह, एसडीएम अरविन्द कुमार व सीओ टीएन दूबे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में बच्चे, अध्यापक, समाजसेवी समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए. इसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मतदाता अधिकार का संदेश आकर्षक का केन्द्र रहा. रैली क्षेत्र भ्रमण के बाद पुनः बीआरसी पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी.

मतदाता बनने व मतदान करने के लिए किया प्रेरित

विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गड़वार स्थित रामचन्द्र डिग्री कॉलेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने व मतदान के प्रति प्रेरित किया. साथ ही गांव, मुहल्ले, पास-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने की बात कही. कालेज के बने नये मतदाताओं को बधाई देते हुए सम्मानित भी किया.

बैरिया में निकली मतदाता जागरूकता रैली

गांधी व शास्त्री जयन्ती के अवसर पर बीआरसी बैरिया से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.

कोटवारी में धूमधाम से मनाया गया जूली का बर्थ डे

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा जूली सिंह का बृहस्पतिवार को केक काटकर जन्मदिन मनाया गया.