Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय मंत्री बने सुनील परख
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय मंत्री बने सुनील परख

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक व शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री बनकर आए सुनील परख का स्वागत किया गया
Remote Desk 11 October, 2021 1 minute read
Suneel Parakh

बलिया. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक व शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री बनकर आए सुनील परख का स्वागत किया गया.शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अभय सिंह को सहतवार मंडल का गठन किया गया और सुशील महाजन को महामंत्री नियुक्त किया गया. साथ ही हल्दी व्यापार मंडल का अध्यक्ष पवन कुमार चंद्र सिंह, बबलू को युवा उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को युवा महामंत्री व संदीप  गुप्ता को नगर महामंत्री नियुक्त किया गया.

 

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुन्ना भारद्वाज सोनू कुमार वर्मा, रणधीर कुमार सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, दिलीप गुप्ता, अविनाश कुमार, गणेश श्रीवास्तव, भाजयुमो उपाध्यक्ष अभिषेक नारायण सूरज को जिला संरक्षक अतुल सिंह को जिला महामंत्री, प्रेमचंद्र मिश्र, जिला युवा अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी और नगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह व प्रमुख रूप से जनपद के सम्मानित व्यापारी गण उपस्थित रहे.  कार्यक्रम का संचालन राहुल राय के द्वारा किया गया.

 

किसानों की समस्या हेतु बैंकर्स के साथ की गई बैठक

बलिया. कृषकों एवं बैंकर्स के बीच सामंजस्य स्थापित किए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देश दिए गए है कि कृषको की समस्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनका त्वरित निस्तारण कराया जाय. पशुपालन एवं मत्स्य पालन हेतु बैंक द्वारा लिमिट की सीमा बढ़ाया जाए.

दिव्यांगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु बैंक स्तर पर एक विशेष काउंटर बनाया जाए, जिससे दिव्यांगों को सहूलियत हो सके. फार्म मशीनरी बैंक हेतु लोन की व्यवस्था को और सुलभ बनाया जाए. लोन लेने हेतु जो पत्रावली बैंक में दिया जाता है सब्सिडी लाक की कार्रवाई आरओ ऑफिस देवरिया स्तर से किया जाता है, जिससे लोन की सब्सिडी आने में काफी समय लग जाता है.

सीडीओ ने कहा कि बैंक में पेंडिंग पत्रावली जो कि आरओ लेवल की है तत्काल मेरे समझ प्रस्तुत कर मेरे माध्यम से उच्च स्तर पर भिजवाया जाए. साथ ही बैंकर्स अपने बैंक शाखा प्रबंधक एवं फील्ड ऑफिसर की बैठक कर लें एवं कृषकों के बीच लोनिंग व्यवस्था को सुलभ बनाएं एवं बड़े लोन लेने हेतु जो भी पत्रावली गैर कृषि कार्य भूमि आवंटन हेतु नवीन शासनादेश के साथ उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जाय, जिससे कि गैर कृषि कार्य आवंटित भूमि पर बैंक के माध्यम से बड़े लोन लेने में कृषकों को सहूलियत हो सके. प्रशासन सभी किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने हेतु कटिबद्ध है. बैठक में कृषक अखिलेश सिंह,  ब्रह्मानंद तिवारी, धीरेंद्र राय इत्यादि एवं अग्रणी जिला प्रबंधक, उप कृषि निदेशक इन्द्राज, जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य बैंकर द्वारा प्रतिभाग किया गया.

 

अंतिम तिथि तक कर दें छात्रवृत्ति आवेदन, अब नहीं बढ़ेगी तिथि

 

बलिया. पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9 व 10) फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर व दशमोत्तर छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है. पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि इसके बाद अब तिथि नहीं बढ़ेगी, इसलिए सभी छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि तक आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें.

 

निगम के उपाध्यक्ष ने की योजनाओं की समीक्षा

 

बलिया. उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष विश्वनाथ ने जनपद में निगम की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने विकास भवन स्थित कार्यालय व परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन भी किया. उपाध्यक्ष ने नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण लाण्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजना, पं दीनदयाल स्वरोजगार योजना, टेलरिंग शॉप योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना आशा योजना के अलावा निगम की ओर से देय ऋणों की वसूली की प्रगति की समीक्षा की. निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप समस्त योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कार्यालय का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था के अलावा अभिलेखों के रखरखाव को देखा.

 

स्थलीय निरीक्षण कर लाभार्थियों से की बात

 

उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष विश्वनाथ ने जनपद में विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में लाण्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजना में एक लाख रुपये से वित्त पोषित त्रिभुवन प्रसाद राम निवासी नागाजी मठ भृगु आश्रम, 2 लाख 16 हजार से वित्त पोषित केदार प्रसाद निवासी चित्तू पाण्डेय चौराहा, विशुनीपुर का स्थलीय निरीक्षण भी किया. योजना के लाभार्थियों से बातचीत की और इसके माध्यम से आर्थिक उन्नति की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उनके साथ समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, दीपक सिंह आदि थे.

 

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: व्यापारी

Post navigation

Previous: बेल्थरारोड में आरओ प्लान्ट वर्षों से खराब, शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे लोग
Next: लखनऊ से आई टीम ने ग्राम प्रधानों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया, बलिया की 5 खबरें एक साथ

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.