बेल्थरारोड में आरओ प्लान्ट वर्षों से खराब, शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे लोग

बेल्थरारोड,बलिया. स्थानीय नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में नगर पंचायत की ओर से लगाया गया आरओ प्लांट वर्षो से खराब पड़ा है। लोग इसकी शिकायतें करते हैं लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा.

यूनाइटेड क्लब  बेल्थरारोड के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मधु ”लाला” ने कहा है वर्षों से आरओ प्लांट खराब चला रहा है, दशहरे में होने वाली संभावित भारी भीड़ को शुद्ध पेयजल का सुलभ न होना मिलना चिंता का विषय हो चुका है. उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आर ओ प्लांट की मरम्मत कराने की मांग की है.

(बेल्थरारोड से उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)