दिव्यांगों को लखनऊ में बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग

prosthetic leg fitting

बलिया: जिले के हाथ से दिव्यांग लोगों को कृत्रिम हाथ लगाने के लिए स्टेटमेंट कम फिटमेंट कैंप 22 सितंबर को लखनऊ में लगाया जा रहा है. यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने दी.

उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक संगठन मंगलाकांक्षी फाउंडेशन विकास नगर लखनऊ द्वारा लगाये जा रहे कैंप में डॉ0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय मोहन रोड लखनऊ के लिंब सेंटर में 22 सितंबर को किया जाना है.

यह कृत्रिम हाथ यूनाइटेड स्टेटस की एलएन-4 नामक फर्म द्वारा बनायी गयी है. इसका लाभ लेने के लिए लोगों को सुबह 10 बजे तक उक्त स्थल पर पहुंचना है. संस्था द्वारा आवश्यक जलपान आदि की व्यवस्था की जाएगी.