Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • 14 सितंबर हिंदी दिवस पर विशेष: संपर्क भाषा के रूप में हिंदी
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

14 सितंबर हिंदी दिवस पर विशेष: संपर्क भाषा के रूप में हिंदी

हिंदी भाषा का इतिहास लगभग 1000 वर्ष पुराना माना गया है. संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन भाषा है, इसे आर्य भाषा या देव भाषा भी कहा जाता है और हिन्दी का जन्म संस्कृत से ही हुआ है.
Central Desk 14 September, 2022 1 minute read
hindi

–भाषा किसी भी राष्ट्र के लिए आत्म सम्मान और गौरव का प्रतीक

–हिंदी भाषा का इतिहास लगभग 1000 वर्ष पुराना

भाषा और राष्ट्रीय एकता का गहरा संबंध है.भाषा के माध्यम से ही राष्ट्रीय एकता स्थापित की जा सकती है क्योंकि भाषा ही विचारों के आदान-प्रदान का पोषक तत्व बनती है.भारत में हर प्रांत में बोली जाने वाली भाषाएं भिन्न-भिन्न होने पर भी आचार-विचार में एकता होने के कारण राष्ट्रीय एकता के लिए बहुत सहायककारी और शक्तिशाली पोषक रूप बन गई हैं, खासकर हिंदी भाषा, जो राष्ट्रीयता का एक प्रमुख घटक तत्व है.भारत एक बहुभाषी देश है. सन 1961 की जनगणना के अनुसार इस देश में मातृभाषा के रूप में 1852 भाषाएं बोली जाती हैं. यह भाषाएं किसी एक परिवार की ना होकर विभिन्न भाषा परिवारों से सम्बद्ध हैं. यह हैं—-

 

– आर्य कुल, द्रविड़ कुल, आस्ट्रिक कुल,भाटे-बर्मी कुलआदि. इतनी बड़ी संख्या में बोली और समझी जाने वाली मातृभाषाओं के बावजूद संप्रेषण व्यवस्था के ना टूटने का एक प्रमुख कारण राजभाषा और संपर्क भाषा हिंदी का महत्व है.बहुभाषी देश भारत अपनी स्थानीय आवश्यकताओं के लिए अगर एक भाषा का प्रयोग करता है तो इन आवश्यकताओं से ऊपर क्षेत्रीय स्तर की जरूरतों के लिए एक दूसरी भाषा हिंदी का प्रयोग करता है. भारतीय समाज की यह विशेषता रही है कि वह अपने पारिवारिक जीवन मूल्यों को व्यक्त करने के लिए अपनी मातृभाषा का प्रयोग करता. पर भारतीय समाज की यह विशेषता रही है कि वह अपने पारिवारिक जीवन मूल्यों को व्यक्त करने के लिए अपनी मातृभाषा का प्रयोग करता है पर व्यापक सामाजिक संदर्भों के लिए यदि आवश्यकता पड़ती है तो दूसरी भाषा को भी अपनाने में संकोच नहीं करता .हम सभी जानते हैं कि दुनिया के करीब-करीब हर एक देश की एक ही राष्ट्रभाषा है और पूरा देश उसी भाषा का अनुसरण करता है लेकिन भारत में स्थितियां बिल्कुल अलग हैं. यहां हर राज्य की अपनी एक अलग भाषा है और वह उसे ही श्रेष्ठ मानता है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. यही कारण है कि एक नारा दिया गया- ‘‘एक राष्ट्र एक भाषा’’ .

 

 

भाषा किसी भी राष्ट्र के लिए आत्म सम्मान और गौरव का प्रतीक होती है. देश का संविधान सभी भाषाओं को एक समान मानता है.कोई भी व्यक्ति एक से अधिक भाषा सीखता है तो यह उसके लिए बड़े गौरव की बात होती है. हिंदी भाषा का इतिहास लगभग 1000 वर्ष पुराना माना गया है. संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन भाषा है, इसे आर्य भाषा या देव भाषा भी कहा जाता है और हिन्दी का जन्म संस्कृत से ही हुआ है. संस्कृत से होते हुए पालि, प्राकृत, अपभ्रंस और फिर हिंदी का विकास हुआ तथा हिन्दी से हिन्दी खड़ी बोली जन्मी. इस तरह हिंदी के विकास की यात्रा बड़ी अनोखी है. यही हिंदी भारत के हृदय की भाषा बनी. भारतेन्दु हरिशचंद्र ने सब उन्नति के मूल को निज भाषा की उन्नति में समाहित माना था.

 

पिछले सौ सालों में हिन्दी खड़ी बोली का विभिन्न विधाओं के माध्यम से बड़ी तेजी से विकास हुआ. धीरे-धीरे हिंदी पूरे विश्व में अपना स्थान बनाती जा रही है. वह दिन दूर नहीं है जब हिन्दी विश्व की भाषाओं में द्वितीय स्थान पर होगी. जार्ज ग्रियर्सन कहते हैं – “हिंदी बोलचाल की महाभाषा है.”

 

भाषायी सर्वेक्षण यह बताता है कि दुनिया की आबादी के 18 प्रतिशत लोग इसे समझते हैं. इस प्रकार हिंदी भाषा का विकास बड़ी तेजी से हुआ और यह धीरे-धीरे रोजगार की साधन बनती जा रही है. दूसरे शब्दों में कहें तो हिन्दी भविष्य की भाषा है. सारे डिजिटल माध्यमों तक हिन्दी की पहुँच बढ़ी है. यही नहीं विकीपीडिया ने भी हिन्दी के महत्व को समझते हुए बहुत सी सामग्री का सॉफ्टवेअर अनुवाद हिंदी में देना शुरू कर दिया है. मैं अपनी बात प्रसिद्ध भाषा वैज्ञानिक डॉ सुनीत कुमार चटर्जी के कथन से समाप्त करना चाहूंगी. वह कहते हैं- ‘हिंदी हमारे भाषा विषयक प्रकाश का एक महत्तम साधन तथा भारतीय एकता एवं राष्ट्रीयता का प्रतीक रूप है.वास्तव में हिंदी ही भारत की भाषाओं का प्रतिनिधित्व कर सकती है.’

 

प्रो. निर्मला एस. मौर्य
कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय जौनपुर (उ. प्र.)

Post navigation

Previous: बांसडीह: बिजली चोरी रोकने व राजस्व वसूली के लिए चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Next: नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर आलोक राज ने किया जिले का नाम रोशन, बनेंगे डाक्टर

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.