
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह. क्षेत्र के श्रीरामजानकी मठिया कीर्तुपुर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन मंडप पूजन, देव आवाहन एवं वैदिक अनुष्ठान श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
महायज्ञ के यज्ञाधीश सियाराम दास कन्हैया दास महाराज के सानिध्य में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से यज्ञ अनुष्ठान कराया जा रहा है। यज्ञाचार्य अमित शास्त्री द्वारा वैदिक विधानों के साथ पूजन एवं अनुष्ठानों का संचालन किया जा रहा है। वहीं अयोध्या से पधारी कथावाचक पूज्य साध्वी तनु शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रही हैं। वृंदावन से आई रामलीला एवं रासलीला मंडली भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सायंकाल कथा प्रवचन के दौरान साध्वी तनु शास्त्री जी ने भगवान शिव एवं माता सती की मार्मिक कथा सुनाई। उन्होंने “बिना बुलाए गए सती प्रसंग” का वर्णन करते हुए कहा कि राजा दक्ष ने विशाल यज्ञ का आयोजन किया, लेकिन भगवान शिव एवं माता सती को आमंत्रित नहीं किया। इसके बावजूद माता सती पिता के घर पहुंचीं, जहां भगवान शिव का अपमान होते देख वे अत्यंत दुखी हो उठीं। साध्वी जी ने कहा कि जहां सम्मान न हो, वहां जाना दुख का कारण बनता है।
उन्होंने बताया कि भगवान शिव के अपमान से आहत माता सती ने यज्ञ अग्नि में स्वयं को समर्पित कर दिया। यह समाचार मिलते ही भगवान शिव का क्रोध प्रचंड हो उठा और उनकी जटा से प्रकट वीरभद्र ने दक्ष यज्ञ का विध्वंस कर दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” एवं “जय श्रीराम” के जयघोष लगाते रहे।
साध्वी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि यह प्रसंग मानव जीवन में अहंकार त्यागने, सम्मान एवं मर्यादा बनाए रखने तथा भगवान शिव की भक्ति का संदेश देता है.
महायज्ञ को सफल बनाने में राघवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, कौशल सिंह मास्टर साहब, राजनरायन सिंह, राजाजी, रामकृपाल सिंह, जयप्रकाश यादव, राहुल सिंह, विकास सिंह, शशिकांत सिंह, धर्मराज सिंह, राकेश वर्मा, विश्वकर्मा वर्मा, संजय सिंह उर्फ गांधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

