Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • मथुरा पीजी कालेज की छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं शारदा भारती
  • Uncategorised

मथुरा पीजी कालेज की छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं शारदा भारती

महामंत्री आलोक कुशवाहा, उपाध्यक्ष अमरीश चौबे तथा पुस्तकालय मंत्री शहाबुद्दीन अंसारी
General Desk 8 December, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

महामंत्री आलोक कुशवाहा, उपाध्यक्ष अमरीश चौबे तथा पुस्तकालय मंत्री शहाबुद्दीन अंसारी

रसड़ा(बलिया)। स्थानीय मथुरा महाविद्यालय का बहुप्रतिक्षित छात्रसंघ का चुनाव शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. चुनाव के दौरान सुबह से दोपहर दो बजे तक मतदान का सिलसिला चला. जिसमे 629 छात्र व छात्रा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अपरान्ह तीन बजे के बाद शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर कुमारी शारदा भारती ने 439 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रिंस सिंह को 257 मतों से पराजित किया. इस प्रकार से जनपद में पहली बार छात्रा के रूप में शारदा भारती ने छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का गौरव प्राप्त किया. जबकि इनके प्रतिद्वंदी प्रिंस सिंह को 182 मत मिले. 8 मत अवैध पाये गये. इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिये अमरीश चौबे ने 350 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी उपेन्द्र कुमार को 86 मतों से पराजित किया, इन्हें 264 मत प्राप्त हुए थे. महामंत्री पद के लिये कांटे के संघर्ष में आलोक कुशवाहा ने 220 मत प्राप्त कर अपने निकटमत प्रतिद्वंदी करन सिंह को मात्र 2 मतों से पराजित किया. इन्हें 118 मत मिले थे. जबकि तीसरे प्रत्याशी अजीत तिवारी को 180 मत मिले,  11 मत अवैध रहे. पुस्तकालय मंत्री के पद पर किसी अन्य के पर्चे दाखिल नहीं किये जाने के कारण शहाबुद्दीन अंसारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को गणना के उपरान्त चुनाव अधिकारी डा. एमपी सिंह, प्राचार्य डा. उर्मिला सिंह द्वारा प्रमाणपत्र देने के बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. इस मौके पर कालेज के डा. दशरथ सिंह, डा. धर्मात्मानंद सिंह, डा. बब्बन राम, उप चुनाव अधिकारी सुशील दूबे, लिपिक अनिल सिंह, सुनील दूबे, अविनाश उपाध्याय, विक्रमा तिवारी सहित प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम बाबूराम, सीओ अवधेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र यादव, सिटी इंचार्ज उमाशंकर त्रिपाठी के साथ भारी संख्या में उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल व तैनात पुलिस कर्मियों की चुनाव संपन्न कराने में सराहनीय भूमिका रही.

शारदा ने दिखायी छात्रसंघ में महिला की धमक

 छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कुमारी शारदा भारती ने जिले के छात्रसंघ चुनाव में अब तक की पहली महिला अध्यक्ष होने का गौरव हासिल की है. उसकी जीत ने गवंई वातावरण में छात्र राजनीति की धमक को साफ-साफ झलकाते हुए यह आभास करा दिया है कि भविष्य में यदि छात्र राजनीति की श्रृंखला से निकलकर देश की राजनीति को नई ताकत देने की आवश्यकता होगी तो शारदा जैसी छात्र नेत्रियों की भी दखलन्दाजी रहेगी. इस चुनाव को लेकर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के चट्टी चौराहों पर सबकी उत्सुकता रही कि देखा जाये शारदा छात्रसंघ अध्यक्ष बनने में कामयाब हो पाती है या नहीं? हालांकि लोगों का मानना था कि छात्रसंघ के इस चुनाव में राजनीतिक दलों के अप्रत्यक्ष तौर पर जुगलबंदी समर्थन का लाभ उसे अवश्य मिलेगा और अंततः ऐसा ही हुआ. शारदा विजयश्री हासिल करने में कामयाब रही. 

Related

Tags: मथुरा पीजी कालेज रसड़ा

Post navigation

Previous: कठौड़ा दियारे में बोरे में बन्द कर फेंका गया सुन्दरी देवी का शव बरामद
Next: अनियन्त्रित होकर स्कूली बच्चों से भरी टैम्पो पलटी, तीन गम्भीर

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.