Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • पोषण स्वास्थ्य मेला में कुपोषण से बचाव की दी गई जानकारी
  • जिला जवार

पोषण स्वास्थ्य मेला में कुपोषण से बचाव की दी गई जानकारी

गर्भवती व शिशुओं को संतुलित आहार देना जरूरी : सीडीओ
General Desk 25 August, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

गर्भवती व शिशुओं को संतुलित आहार देना जरूरी : सीडीओ

बलिया। जिला महिला चिकित्सालय परिसर में शनिवार को पोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को कुपोषण रोकने के लिहाज से जरूरी बातें बताई गईं। स्वास्थ्य, स्वच्छता, बाल विकास व महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बाबत सम्बन्धित अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि कुपोषण,स्वास्थ्य, सफाई और सम्मान ये चारों चीजें एक दूसरे से जुड़ी हैं। कहा कि गर्भवती महिला एवं नवजात बच्चों को पर्याप्त पोषण के रूप में संतुलित आहार दिया जाए तो कुपोषण पैदा ही नहीं होगा। कुपोषण से बचाव के लिए कार्य करने वाले सभी विभागों का उद्देश्य यही है कि गांव-गिरांव तक के हर एक नागरिक, माता-बहनें, बच्चे सभी स्वस्थ रहें। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सुझाव देते हुए कहा कि अपने आसपास गंदगी नहीं रखें। खुले में शौच को कत्तई ना जाएं क्योंकि खुले में शौच के माध्यम से हानिकारक बैक्टीरिया का हमारे पास वापस आना खराब स्वास्थ्य का बड़ा कारण होता है। साथ ही खुले में शौच में जाने से महिलाओं के सम्मान पर भी विपरीत असर पड़ता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वास्थ्य विभाग की ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। कुपोषण रोकने के लिए जनजागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार साबित होगा।
सीएमओ डॉ एसपी राय ने कहा कि स्वच्छ भोजन अगर संतुलित मात्रा में लिया जाए तो 90 फ़ीसदी बीमारी से बचाव सम्भव है। महिला के गर्भवती होने से लेकर पैदा होने के बाद अगर एक हजार दिन तक बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाए तो कुपोषण की संभावना ही खत्म हो जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सेराज अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हैं। इसे जनअन्दोलन के रूप में चलाये जाने के प्रति कृत संकल्प है। महिला के गर्भवती होने के बाद से ही संतुलित आहार दिया जाए तो आने वाले बच्चे में कुपोषण की समस्या ही पैदा नहीं होगी। यह कार्यक्रम जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर आज मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से इसका शुभारम्भ किया गया है। यह कार्यक्रम हर माह के प्रथम बुधवार को सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर निरन्तर रूप से एएनएम आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व ग्राम प्रधान के सहयोग से मनाया जायेगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय ने कहा कि खुले में शौच नहीं कर कुपोषण पैदा करने वाले कारणों को ही खत्म किया जा सकता है। प्रोबेशन अधिकारी कृष्णकांत राय ने महिला कल्याण से जुड़ी लाभकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी। साथ ही विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन की प्रक्रिया के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सीडीपीओ विनीत सिंह ने आंगनवाड़ी विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर सीएमएस डॉ डी प्रसाद, सीएमएस महिला डॉ सुमिता सिन्हा, डीसीपीएम अजय पांडेय समेत भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

*स्टाल लगाकर दी गई जानकारी, कैम्प में हुई जांच*

– जिला महिला चिकित्सालय में लगे पोषण स्वास्थ्य मेले में आधा दर्जन स्टॉल लगाकर लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। चिकित्सकों की टीम ने कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं व कमजोर बच्चों की जांच की। सीडीओ ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया।

Related

Tags: कुपोषण बलिया सीडीओ

Post navigation

Previous: विद्युत पोल से टकराई बाइक, दो की मौत, तीसरा गम्भीर
Next: शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार कराने में दें सहयोग

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.