जलस्तर में बढ़ोत्तरी की रफ्तार यदि यूं ही बनी रही तो गंगा जल्द ही लाल निशान को पार कर जाएगी. गंगा में बढ़ाव के चलते चौबेछपरा गांव के सामने धसका कटान भी शुरू हो चुका है. इसके भय से चौबेछपरा के लोग अपने ही हाथों न सिर्फ आशियानों पर हथौड़ा चला रहे है, बल्कि सुरक्षित ठौर की तलाश में भी जुटे हैं. लेकिन प्रशासन अब भी कुंभकर्णी नींद से नहीं जग सका है.
12 जुलाई (मंगलवार) को बैरिया और 13 जुलाई (बुधवार) को दुबहड़ में पति के मरणोपरान्त निराश्रित महिला सहायक अनुदान (विधवा पेंशन) प्राप्त कर रही लाभार्थियों के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है. इस मौके पर विधवा पेंशन से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा. जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इस मौके पर महिला कल्याण विभाग की सलाहकार दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मीना तिवारी विशेष तौर पर उपलब्ध रहेंगी.
विधायक उमा शंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो द्वारा संगठन में बड़ी जिम्मेवारी सौंपे जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मिठाई एक दूसरे को खिला कर जश्न मनाया. विधायक उमा शंकर सिंह को क्षत्रिय भाई चारा कमेटी का मंडल कोआर्डिनेटर बनाकर वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, गोरखपुर की जिम्मेवारी सौंपी गई है.
पर्याप्त बारिश न होने के चलते सूखा पड़ने की आशंका से इलाकाई अन्नदाताओं की चिंता बढ़ती जा रही है. कारण, पानी के आभाव में धान की रोपाई के काम पर उल्टा असर पड़ रहा है. साधन संपन्न और नहरों के समीप वाले किसान तो अपने खेतों में धान की रोपाई का काम निर्बाध रूप से कर रहे हैं. भले ही नलकूप का पानी महंगा पड़ रहा है.
खरीद गांव निवासी गौरव यादव उर्फ शिशु (21) पुत्र ध्रुप यादव की देवरिया के जगुआर नाला में गिरकर मौत हो गई. रविवार की रात में उसका शव देवरिया से खरीद आते ही परिवार व गांव वालों में कोहराम मच गया. परिवार वालों ने गौरव का अंतिम संस्कार रात में ही घाघरा नदी के तट पर कर दिया. गांव वालों के अनुसार गौरव दो भाइयों में बड़ा था. वह बहुत तेजतर्रार और होनहार लड़का था.
कामधेनु डेयरी योजना के अन्तर्गत लाभार्थी का चयन करने के लिए 20 जुलाई, 2016 तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बलिया के यहां आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. कामधेनु डेयरी योजना के प्रति इकाई स्थापना के लिए लागत 1,21,52,100 रुपये निर्धारित है. चयनित लाभार्थियों को लागत मूल्य का 25 प्रतिशत यानी 30,38,025 रुपये मार्जिन मनी के तौर पर जमा करना पड़ेगा. कुल मद का 75 प्रतिशत 91,14,075 रुपये बैंक ऋण के रूप में स्वीकृत करवाना होगा.
सिकंदरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गांधी इंटर कॉलेज के सभागार में हुई. इसमें हाईकमान के निर्देशानुसार प्रदेश में जंगलराज के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र के थानों के घेराव का कार्यक्रम तय करने के साथ ही उसकी सफलता के लिए रणनीति बनाई गई. साथ ही 14 जुलाई को सिकंदरपुर, 15 जुलाई को खेजुरी व 16 जुलाई को पकड़ी थाने का घेराव का निर्णय लिया गया.
लीलकर गांव की दलित बस्ती में बारात में विवाद के बाद ग्रामीणों की पिटाई से डीजे मालिक सोनू ने बलिया जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. मालूम हो कि स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर घेर डीजे वालों हमला बोला था. बाद में भागते समय डीजे वाले की पिकअप वैन पलट गई थी. इस हादसे में दो नर्तकियों समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे. डीजे कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया.
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर जमुहर गांव में तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियां गुड़िया (13), साधना (15) और ज्योति (14) रविवार की शाम सात बजे के करीब डूब गईं. ये लड़कियां अपने परिजनों के साथ खेत में धान रोपने गई थीं. रोपाई के दौरान कपड़े गंदे हो गए तो तालाब में नहाने लगीं. परिजनों के डांटने पर ये तालाब से निकल तो गईं,
नगर के सिंचाई विभाग कॉलोनी परिसर स्थित बाबा के दरगाह से जुलूस निकाला गया गया. यह जुलूस नगर के ब्रह्म स्थान, मुंसफी तिराहा, डाक बंगला रोड तथा प्यारेलाल चौराहा होते हुए दरगाह पर पहुंचा. सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक हजरत सैयद बाबा का सालाना उर्स मुबारक रविवार को दरगाह से चादर व गागर का भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता की जीती जागती झलक देखी गई.
